एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: सदन में LG-MCD के मसले पर घमासान की आशंका, बीजेपी भी जवाबी हमले के लिए तैयार 

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी (BJP) जहां भ्रष्टाचार के मसले पर केजरीवाल सरकार को तो आप (AAP) एलजी और एमसीडी के मसले पर केंद्र को निशाने पर लेने की तैयारी में है.

Delhi Assembly Session News: दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र एलजी वीके सक्सेना (LG VK Saxena)और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार के बीच कामकाज के तरीके और एमसीडी (MCD) के मसले पर जारी घमासान के बीच हो रहा है. कुछ देर के बाद विधानसभा सत्र (Delhi Assembly Session) बाद शुरू हो जाएगा. इस बार विधानसभा का सत्र काफी हंगामेदार होने की आशंका है. 

विशेष तौर से दिल्ली सरकार (Delhi government) के कामकाज में हस्तक्षेप और एमसीडी के मसले पर एलजी की मनमर्जी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं में गहरा असंतोष है. तय है कि आप के नाराज विधायक इन मसलों पर एलजी वीके सक्सेना पर हमला बोलने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे. दूसरी तरफ बीजेपी की केजरीवाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार खासकर सत्येंद्र जैन और आबकारी घोटाले के मसले को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है. या​नि छोटे से सत्र में भी दिल्ली विधानसभा में हंगामा लगभग तय है. हालांकि, आप सरकार के पास प्रचंड बहुमत होने की वजह से सदन में उसे अपने हिसाब से विधेयक व प्रस्ताव को पास कराने में परेशानी नहीं होगी.

भ्रष्टाचार के मसले पर सरकार को घेरने की तैयारी 
बीजेपी के नेताओं का आरोप है कि विधानसभा सत्र में जनता के मुद्दे गायब होते हैं. सत्र का समय बहुत कम रखा गया है. केजरीवाल सरकार न तो प्रश्नकाल रखा गया है न ही विपक्ष को बोलने का मौका दिया जाता है. वहीं, विपक्ष आवाज दबाने व संविधान के तहत सत्र नहीं बुलाने को लेकर भी सरकार को घेरने की मन बना चुका है. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सरकार ने तीन दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है. यह सत्र भारत के संविधान का उल्लंघन करते हुए बुलाया गया है. नियम के अनुसार एक साल में सदन में बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र बुलाना जरूरी होता है, मगर ऐसा नहीं हो रहा है. हर सत्र में प्रश्नकाल की व्यवस्था होती है, जिसमें जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों को उठाते हैं, लेकिन इसका मौका नहीं दिया गया है. इस सत्र में प्रश्न काल नहीं रखा गया है. 

सत्तापक्ष के निशाने पर होंगे एलजी 
वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरापों को नकारते हुए कहा कि हम जनहित में ही काम कर रहे हैं. विधानसभा का सत्र 16, 17 और 18 जनवरी तक चलेगा. जरूरत पड़ने पर सत्र को आगे बढ़ाया जा सकता है. तीन दिवसीय दिन के दौरान केजरीवाल सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का संशोधित बजट का अनुमान पेश करेगी. उसमें योजनाओं को लेकर अतिरिक्त फंड भी दिया जाएगा. इसके अलावा विधानसभा समितियों की कुछ रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जा सकती हैं. एलजी के सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में हस्तक्षेप, नौकरशाही के जरिए काम रुकवाने के मुदे को भी सत्ता पक्ष के नेता उठा सकते हैं. इसके अलावा, सदन में चुनी हुई सरकार के अधिकार व उपराज्यपाल के लिए संविधान में निर्धारित अधिकारों पर भी चर्चा होगी. 

बता दें कि इस मसले पर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच लंबे अरसे से तनातनी जारी है. तनातनी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली की कई विकास परियोजनाएं दोनों के बीच तकरार की वजह से रुकी हुई हैं. एमसीडी में एल्डरमैन काउंसलर से लेकर महापौर चुनाव में देरी का मुद्दा पर विधानसभा में उठाने की तैयारी सत्ता पक्ष की है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Police का आतंकी साजिश पर बड़ा खुलासा, टारगेट किलिंग को अंजाम देना चाहते थे आतंकी, इन संगठनों के नेता थे निशाने पर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget