एक्सप्लोरर

अमानतुल्लाह खान को छोड़कर AAP के सभी विधायक 3 दिन के लिए सस्पेंड, CAG रिपोर्ट को लेकर हंगामा

Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को स्पीकर विजेंद्र गु्प्ता ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को तीन दिन के लिए विधानसभा से सस्पेंड कर दिया है.

Delhi Assembly Session 2025: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार (25 फरवरी) को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. उपराज्यपाल के संबोधन के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में नारेबाजी की. वहीं इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने अमानतुल्लाह खान को छोड़कर आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया.

अमानतुल्लाह खान मंगलवार (25 फरवरी) को सदन में मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ख़राब होने की वजह से वो आज विधानसभा में मौजूद नहीं रहे. इसलिए स्पीकर ने उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की है. वहीं गुरुवार (27 फरवरी) को दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें कैग रिपोर्ट पर चर्चा होगी.

वहीं दिल्ली विधानसभा में मंगलवार (25 फरवरी) को सीएजी रिपोर्ट पेश की गई. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार को 2021-2022 की आबकारी नीति के कारण 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा हुआ है. इसको लेकर बीजेपी विधायक आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं. 

मंत्री आशीष सूद ने AAP को घेरा
दिल्ली में शराब नीति घोटाले को लेकर सीएजी की रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "कैग रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं और यह साबित करता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार किया."

मंत्री आशीष सूद ने दावा किया कि पिछली सरकार इस रिपोर्ट को छुपाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब यह सदन के सामने आ चुकी है. उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट के अलावा और भी कई जांच रिपोर्ट्स हैं, जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष को पेश करना है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाए गंभीर आरोप
उनके अलावा दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली की पिछली आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शराब नीति में बड़ा घोटाला हुआ है और इसमें आप सरकार की पूरी मिलीभगत थी.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "अब यह स्पष्ट हो चुका है कि शराब लाइसेंस देने से लेकर छूट देने तक में गड़बड़ी की गई." उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को तोड़ा और शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार किया.

 

ये भी पढ़ें

Delhi: कैग रिपोर्ट पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, गोपाल राय बोले, 'हम जेल जाने को भी तैयार लेकिन...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget