एक्सप्लोरर

Delhi: कैग रिपोर्ट पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, गोपाल राय बोले, 'हम जेल जाने को भी तैयार लेकिन...'

Delhi CAG Report: दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में अपने कहे अनुसार कैग की रिपोर्ट पेश कर दी है. यह दावा किया गया है कि आप सरकार में करोड़ों का नुकसान हुआ था.

कैग की रिपोर्ट आज (25 फरवरी) दिल्ली विधानसभा में पेश की गई. इसमें दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में राजस्व को 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ था. इस पर पूर्व मंत्री और आप विधायक गोपाल राय की प्रतिक्रिया आई है. गोपाल राय ने कहा, ''दो साल से यही काम हो रहा है. BJP दो साल से इसी तरह सारी एजेंसियों को हमारे पीछे लगाकर जांच कर रही है. लेकिन आज तक चवन्नी नहीं मिली है.''

हम सारी जांच के लिए तैयार हैं- गोपाल राय

गोपाल राय ने आगे कहा, ''असंवैधानिक तरीक़े से बिना परमिशन के नेताओं को जेल में डाल दिया गया. सब कुछ तो कर लिया, अब तक कुछ पता नहीं. इन सब से काम नहीं चलेगा. काम करना होगा, क्योंकि ये लोग सरकार में है. महिलाओं को 2500 रुपये महीने देना होगा. पहले दिन ही आकर इन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटा दी. हम सारी जांच के लिए तैयार हैं.''

उन्होंने आगे कहा कि लोग यह जानना चाहते हैं कि जो पूरे देश के अंदर मोदी और अडानी के भ्रष्टाचार की जो बात हो रही है उसकी जांच कब होगी? उस पर भी रिपोर्ट लेकर आएं ताकि पता चले कि क्या सच्चाई है और क्या झूठ. 

जेल भेजने का काम तो अदालत का है- गोपाल राय

बीजेपी ने कहा रिपोर्ट में खुलासे के बाद AAP नेताओं को जेल हो सकती है. इस पर गोपाल राय ने कहा कि जेल कौन भेजता है. अदालत भेजती है. अदालत सारी एजेंसियों से पूछ रही थी की सुबूत क्या है. आज तक नहीं लेकर आ पाए कुछ भी तथ्य. इसलिए अदालत ने ज़मानत दे दी. हम जेल जाने के लिए तैयार हैं, दोबारा भेजेंगे तो जाने को तैयार है. फांसी पर लटकने के लिए भी तैयार हैं. लेकिन काम तो इनको करना पड़ेगा. काम से इनको भागने नहीं देंगे.

ये भी पढ़ें- MCD सदन में भारी हंगामा, मेयर की टेबर पर खड़े हुए BJP पार्षद, एजेंडा का कागज फाड़ा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget