एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध शराब की तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

Delhi Election 2025: दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 1200 क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें बरामद की गईं.

Interstate Liquor Smuggler Arrested: दिल्ली विधानसभा चुनाव में खपाने की नीयत से शराब तस्करों द्वारा लगातार अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. जिस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस भी मुस्तैदी से उनके बारे में जानकारियों को विकसित कर उनकी धर-पकड़ के लिए लगी हुई है. इसी क्रम में द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब की भारी खेप को बरामद करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है.

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि, जिले की पुलिस सूत्रों को सक्रिय कर अवैध शराब के कारोबारियों के बारे में लगातार जानकारियों को विकसित करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में स्पेशल स्टाफ पुलिस को मोहन गार्डन के विपिन गार्डन में वैगन आर गाड़ी से तस्करी कर शराब लाये जाने की सूचना मिली थी.

1200 क्वार्टर अवैध शराब के साथ वैगन आर जब्त
जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए एसीपी रामावतार की देखरेख वाली इंस्पेक्टर विश्वेन्द्र की टीम ने विपिन गार्डन के गंदा नाला के पास छापेमारी कर वैगन आर कार समेत एक संदिग्ध को दबोच लिया. उसकी पहचान, बरवाला गांव के रहने वाले राहुल के रूप में हुई. उसकी गाड़ी की तलाशी में 24 कार्टन से 1200 क्वार्टर अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई. जिसे गाड़ी समेत जब्त कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

इस मामले में उसके खिलाफ मोहन गार्डन थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.

टोयोटा कोरोला गाड़ी से 3 हजार क्वार्टर शराब की तस्करी
डीसीपी ने बताया कि, एक दूसरे मामले में स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 60 कार्टन से 3 हजार क्वार्टर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की, जिसे हरियाणा से तोयोटा कोरोला गाड़ी से तस्करी कर दिल्ली लाया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान, नांगलोई के रहने वाले सुनील उर्फ आकाश के रूप में हुई है.

डीसीपी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ पुलिस को हरियाणा से तस्करी कर अवैध शराब की बड़ी खेप को लाये जाने की सूचना मिली थी. जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए एसीपी ऑपरेशन रामावतार की देखरेख वाली स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर विश्वेन्द्र की टीम ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिचाऊं गांव में छापेमारी कर गाड़ी समेत आरोपी तस्कर को दबोच लिया. उसकी गाड़ी से बरामद 3 हजार क्वार्टर अवैध शराब को बोतलों को गाड़ी समेत जब्त कर लिया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग के दिन मेट्रो और DTC बसों की टाइमिंग में बदलाव, जानें शेड्यूल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget