एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब तक CM के नाम का ऐलान नहीं, AAP ने लगाया विधायकों में गुटबाजी का आरोप

Delhi Assembly Election Result 2025: आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी को जल्द से जल्द सीएम का चेहरा घोषित कर दिल्ली के शासन पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि जनता पिस रही है.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी तो कर ली है लेकिन अब तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं की है. ऐसे में विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल उठाए हैं और साथ ही दावा किया है कि बीजेपी गुटबाजी का शिकार है इसलिए अब तक सीएम तय नहीं हो पाया है.

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ''ये गुटबाजी के सीधे संकेत हैं. दस-दस की टुकड़ी मिल रही है जो आपस में तय नहीं कर पा रहे हैं कि सीएम कौन बनेगा. इनकी आपस में लड़ाई चल रही है. इनकी लड़ाई में दिल्ली की जनता क्यों पिसे, कल खबर आई कि दिल्ली में लंबे-लंबे पावर कट्स लगे हैं. इनको आपसी लड़ाई बंद करके जल्दी सीएम नियुक्त करना चाहिए और दिल्ली के शासन पर ध्यान देना चाहिए.''

हमें जहां सुधार की जरूरत उस पर दे रहे ध्यान - प्रियंका कक्कड़

हार के बाद आप में किस प्रकार का आत्ममंथन चल रहा है? इस सवाल पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ''लगातार हमारे मीटिंग चल रही है. नतीजे के बाद तीन चार दिन हुए हैं. रोज ही बैठक हो रही है. अरविंद केजरीवाल जी संगठन और पंजाब के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पंजाब के सीएम और विधायकों से मुलाकात हुई है. दिल्ली में मुलाकात चल रही है. जीते और हारे प्रत्याशियों से मुलाकात हो रही है. लगातार फीडबैक ले रहे हैं. कोर्स करेक्ट कर रहे हैं." प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीजेपी एक सीएम नहीं दे पाई है लेकिन इससे दिल्ली के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना चाहिए.

बीजेपी कब करेगी सीएम के चेहरे का ऐलान?

बीजेपी के सीएम चेहरे को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं. चर्चा है कि बीजेपी सीएम और डिप्टी सीएम बनाने में पूर्वांचल, सिख और जाट समुदाय के अलावा महिलाओं का भी ध्यान रखेगी. हालांकि पीएम मोदी के स्वदेश वापसी पर नाम की घोषणा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तारी, लाखों रुपये कैश भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget