एक्सप्लोरर

'वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ' दिल्ली में मतदान बढ़ाने के लिए CTI ने उठाया यह कदम

Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान बढ़ाने के लिए CTI ने अभियान शुरू किया है. 5 फरवरी को वोट करने वाले लोगों को 6 फरवरी को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में खास डिस्काउंट मिलेगा.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में लोकसभा चुनावों में मतदान बढ़ाने के लिए चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने सुन्दर नगर मार्केट में 'वोट देकर आओ, डिस्काउंट लेकर जाओ' अभियान लॉन्च किया है. इस कैंपेन के तहत, 5 फरवरी को वोट करने वालों को दिल्ली के 50 से ज्यादा बाजारों में 6 फरवरी को विशेष ऑफर और डिस्काउंट दिया जाएगा.

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली एनसीआर में जबरदस्त शादियां हैं, ऐसे में वोटिंग प्रतिशत कम ना हो इसके लिए 100 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन्स से चर्चा की गई और 5 फरवरी को मतदान के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मतदाताओं को मतदान के बाद 6 फरवरी को अलग-अलग बाजारों में खरीदारी करने पर विशेष ऑफर और डिस्काउंट देने का निर्णय लिया गया है.

मतदाताओं को मिलेंगे विभिन्न प्रकार के डिस्काउंट

बृजेश गोयल ने बताया कि इस कैंपेन में शामिल होने वाले बाजारों में नेहरू प्लेस मार्केट, कमला नगर मार्केट, खारी बावली, चांदनी चौक, लाजपत नगर मार्केट, रोहिणी मार्केट, कश्मीरी गेट मार्केट, आजादपुर मंडी आदि शामिल हैं. जहां के बाजारों में मतदाताओं को विभिन्न प्रकार के डिस्काउंट मिलेंगे. 

इन बाजारों में मिलेगी यह छूट

- नेहरू प्लेस मार्केट में कंप्यूटर, लैपटॉप आदि सामान पर 10 प्रतिशत तक छूट.
- कमला नगर मार्केट में 15 प्रतिशत डिस्काउंट.
- खारी बावली में 5 प्रतिशत का डिस्काउंट.
- चांदनी चौक में सोने-चांदी की खरीद पर 1 प्रतिशत छूट.
- लाजपत नगर मार्केट में 5-10 प्रतिशत डिस्काउंट.
- रोहिणी मार्केट में 3 प्रतिशत डिस्काउंट.
- कश्मीरी गेट मार्केट में 5 प्रतिशत तक छूट.
- आजादपुर मंडी में सब्जियों और फलों पर 5% की छूट.

इसके अलावा, दिल्ली होटल महासंघ के महासचिव पवन मित्तल के अनुसार पहाड़गंज और करोलबाग में सभी तरह के होटल और गेस्ट हाउस में कमरों की बुकिंग पर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी. पुरानी दिल्ली होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक मेहता ने बताया कि जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दिल्ली गेट आदि जगहों के होटल में 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मतदाताओं को दिया जाएगा.

सीटीआई के मेंबर्स भी देंगे डिस्काउंट

सीटीआई के 5 हजार से ज्यादा मेंबर भी अपनी-अपनी दुकानों पर डिस्काउंट देंगे. यह कैंपेन दिल्ली के वोटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है ताकि वे अपने मतदान का अधिकार प्रयोग करें.

ये भी पढ़ें: बीजेपी के संकल्प पत्र पर AAP सांसद संजय सिंह का निशाना, बोले- 'ये कोई भी वादा...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget