एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष SP भारद्वाज AAP में शामिल

Delhi Election 2025: एसपी भारद्वाज पहले भी आम आदमी पार्टी में रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस में रहकर भी काम किया है. वहीं अब 12 साल बाद वे फिर आप में शामिल हो गए हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले गुरुवार (30 जनवरी) को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर एसपी भारद्वाज को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई.

इस दौरान संजय सिंह ने कहा, "आज बहुत खुशी का दिन है कि आम आदमी पार्टी में कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी भारद्वाज शामिल हो रहे हैं. यह कांग्रेस से पहले बीजेपी के कई पदों पर भी रह चुके हैं. इस बार इन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए नजफगढ़ से पर्चा भी भरा था लेकिन इन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया. मैं उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं."

'नजफगढ़ में आप को मिलेगी मजबूती'
आप सांसद ने ये भी कहा कि एसपी भारद्वाज ने फैसला लिया है कि वह अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे और नजफगढ़ और आस पास के इलाकों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे.

'अरविंद केजरीवाल के काम से हुअ प्रभावित'
वहीं आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद एसपी भारद्वाज ने कहा, "मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं 12 साल बाद अपने परिवार में वापसी कर रहा हूं. अरविंद केजरीवाल जिस तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं और दिल्ली की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं, मैं उससे प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं. मैं पूरी तत्परता के साथ पार्टी और लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा."

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल का निशाना, 'अमित शाह, राहुल गांधी और नायब सैनी को यमुना के पानी का बोतल भेज रहे हैं, वे...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget