एक्सप्लोरर

'आपदा' वाले बयान पर मनीष सिसोदिया का PM मोदी पर निशाना, कहा- 'अरविंद केजरीवाल ने वो किया जो...'

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए फ्री बस सेवा और 2100 रुपये प्रतिमाह जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री की चिंता का कारण बन गई हैं

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली के लिए ‘आपदा’ करार देने वाले बयान पर मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के साथ पीएम मोदी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान को दिल्ली का अपमान बताया है. आप नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों की वजह से पिछले 10 सालों में काफी काम हुए हैं.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''प्रधानमंत्री जी, आज आपने न केवल दिल्ली का अपमान किया, बल्कि दिल्लीवासियों के सामने अपनी अकर्मण्य बीजेपी सरकार की हकीकत भी उजागर कर दी. अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों ने पिछले 10 वर्षों में वह काम कर दिखाया है, जो 75 वर्षों में नहीं हो सका.''

'संजीवनी योजना' को बंद करवाना चाहते हैं पीएम- मनीष सिसोदिया

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''हमने बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए ‘संजीवनी योजना’ शुरू की, जिसे प्रधानमंत्री जी बंद करवाना चाहते हैं. महिलाओं के सम्मान के लिए फ्री बस सेवा और 2100 रुपये प्रतिमाह जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री की चिंता का कारण बन गई हैं लेकिन प्रधानमंत्री जी, आप निश्चिंत रहें. आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं का भी इलाज करवाएंगे और हर उस योजना का लाभ देंगे, जो दिल्ली के हर नागरिक का हक है.''

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (03 जनवरी) को आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लिए ‘आपदा’ करार देते हुए कहा था कि पिछले 10 सालों में कुछ ‘कट्टर बेईमान’ लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘आप-दा’ में धकेल दिया. उन्होंने AAP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में इसका शासन चलता रहा तो भविष्य में दिल्ली को वे ‘और भी विकराल’ स्थिति की तरफ ले जाएंगे.

प्रधानमंत्री ने 'आप' सरकार पर स्कूली शिक्षा से लेकर प्रदूषण के खिलाफ जंग और शराब के कारोबार समेत कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र की सरकार राजधानी के लोगों के जीवन को आसान बनाने के बहुत प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के विकास के वादे कर सत्ता में आने वाली केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ‘आप-दा’ बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है.

ये भी पढ़ें:

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर संजय सिंह बोले, 'संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget