एक्सप्लोरर

दिल्ली में वोटिंग के लिए नहीं है वोटर कार्ड तो भी कर सकते हैं मतदान, जानें कैसे

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है. 5 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी है.

Delhi Poll 2025: दिल्ली में कल यानी बुधवार (5 फरवरी) को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. मतदान के लिए खुद को बतौर मतदाता रजिस्टर कराना आवश्यक होता है जिसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता पहचान पत्र यानी वोटर आईडी जारी की जाती है. अगर मतदान केंद्र तक कोई किसी कारणवश अपना वोटर आईडी नहीं ले जा पाया तो क्या वह मतदान कर सकता है? इसका जवाब है 'हां', लेकिन उसके लिए उसके पास भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले कोई अन्य दस्तावेज होना जरूरी है.

निर्वाचन आयोग की ओऱ से दी गई जानकारी के मुताबिक वोटर आईडी के अलावा 12 तरह के दस्तावेज होते हैं जिनमें से किसी एक को साथ रखकर कोई मताधिकार का इस्तेमाल कर सकता है. इसमें पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है. 

ये हैं वो वैकल्पिक दस्तावेज

1. भारतीय पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. फोटोयुक्त सर्विस आइडेंटिटी कार्ड (केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनीज द्वारा जारी)
4. आधिकारिक पहचान पत्र (सांसदों/विधायकों/एमएलसी को जारी किया जाने वाला)
5. बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
6. पैन कार्ड
7.  स्मार्ट कार्ड (एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी)
8. मनरेगा कार्ड धारक
9. स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत)
10. विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड)
11. पेंशन दस्तावेज (फोटोग्राफ सहित)
12. आधार कार्ड

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. आप बीते 10 वर्षों से सत्ता में है जबकि कांग्रेस वापसी की बाट जोह रही है. वहीं बीजेपी को 90 की दशक की शुरुआत में यह सत्ता संभालने का मौका तो मिला लेकिन फिर वह वापसी नहीं कर पाई. इस बार दिल्ली में सरकार बनाने का दंभ भर रही है. राजधानी में 5 फरवरी को मतदान के बाद 8 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की CM आतिशी के खिलाफ गोविंदपुरी हंगामे को लेकर मुकदमा, रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ 'कलंदरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष की रिहाई पर CJP का पहला बयान, जानें क्या कहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
CJP नेता मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, क्या होगा एक्शन?
CJP प्रदर्शन पर उदित राज का BJP पर हमला, बोले- 'तानाशाही की पराकाष्ठा'
CJP प्रदर्शन पर उदित राज का BJP पर हमला, बोले- 'तानाशाही की पराकाष्ठा'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget