एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका, पूर्व विधायक और 2 पार्षद BJP में शामिल

Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और पार्षदों ने आप छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी नेता मनोज तिवारी और हर्ष मल्होत्रा पार्टी में शामिल करवाया.

Delhi Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका लगा है. मंगलवार (21 जनवरी) को दो निगम पार्षद और एक पूर्व विधायक आप को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि विजेंद्र चौधरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

मंगलवार को घोंडा से साल 2015-20 में विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए बीजेपी के साथ चले गए. इसके अलावा भजनपुरा से निगम पार्षद रेखा रानी और ख्याला से पार्षद शिल्पा कौर बीजेपी में शामिल हो गईं. इन्हें हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी और कमलजीत सहरावत ने बीजेपी में शामिल कराया.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं का दलबदलने का सिलसिला लगातार जारी है. बीजेपी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को तोड़ रही है तो आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को अपने दल में शामिल कर रही है. दिल्ली में लगातार राजनीतिक दल दूसरे के नेताओं को अपने दल में शामिल करने के लिए लगे हुए हैं.

इसके अलावा मंगलवार (21 जनवरी) नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता लोकेश बंसल को आम आदमी पार्टी ने अपने दल में शामिल कर लिया. लोकेश बंसल के आप में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके आने से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी, क्योंकि लोकेश बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के सर्वेसर्वा हैं.

गौरतलब है कि दिल्ली में जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है सियासी नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर जारी है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं. बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि आठ फरवरी को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'हिन्दू-मुसलमान पर वोट...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget