एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की मदद के लिए बनाया वार रूम, कब तक जारी होगी दूसरी लिस्ट?

Delhi Poll 2025: दिल्ली कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वार रूम का गठन किया . इसका मकसद पार्टी के प्रत्याशियों को रणनीतिक सहयोग और जरूरी संसाधन मुहैया कराना है.

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों को अपना अभियान सुचारू रूप से चलाने में मदद करने के लिए एक ‘वॉर रूम‘ भी स्थापित किया जा रहा है. ताकि पार्टी का चुनावी कैंपेन  जनता का समर्थन हासिल करने में प्रभावी साबित हो सके. 

इस बीच दिल्ली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को पहली सूची में शामिल 21 उम्मीदवारों के साथ बैठक की.  उम्मीदवारों के साथ ‘वॉर रूम‘ स्थापित करने पर भी चर्चा हुई. उम्मीदवारों से अपनी जरूरतों को  बताने के लिए प्रोत्साहित किया गया,  जिस पर  ‘वॉर रूम‘ ध्यान देगा. 

'पार्टी हर स्तर पर प्रत्याशियों की मदद को तैयार' 

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी की दिल्ली दफ्तर में केंद्रीकृत ‘वॉर रूम‘ बनाया गया है. वार रूम उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी और रणनीति समर्थन प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, जिससे उन्हें अपनी सीटों की रूपरेखा को पूरी तरह समझने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, पार्टी के शीर्ष नेता हर स्तर पर प्रत्याशियों की मदद के लिए उपलब्ध होंगे. 

युवाओं और महिलाओं को टिकट देने के संकेत

देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची महिलाओं, युवाओं और अनुभवी उम्मीदवारों का मिश्रण होगा, जिससे चयन में पूर्ण संतुलन सुनिश्चित होगा. उन्होंने उम्मीदवारों को मतदाताओं से निकटता से जुड़ने तथा उन्हें दिल्ली के विकास और लोगों के कल्याण के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताने की सलाह दी.

'प्रत्याशी पूरी ताकत से लड़ें चुनाव'

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पहली सूची में सक्षम और अनुभवी उम्मीदवारों को मौका दिया है. उम्मीदवारों को चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोक देने की जरूरत है. 

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस ने इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव अकेले और दमदार तरीके से लड़ने का फैसला लिया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी अब उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने में जुटी है. 

Delhi Pollution: सावधान! फिर गैस चैंबर में बदला दिल्ली-एनसीआर, AQI 700 के पार, ठंड से भी ठिठुरे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget