एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव ने 'कांग्रेस कूपन' जारी कर किया बड़ा दावा, बोले- 'दिल्ली में 8 फरवरी को...'

Delhi Election: कांग्रेस का मानना है कि जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है और 8 फरवरी को दिल्ली में बड़ा बदलाव आएगा. कांग्रेस ने गलियों की खराब स्थिति, भरी नालियों और कूड़े के ढेर की समस्या को उठाया.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दल अपनी सरकार बनाने को लेकर हुंकार भर रहे हैं और इस बीच शुक्रवार (24 जनवरी) को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा है, ''जनता के बीच कांग्रेस के प्रति विश्वास पढ़ रहा है और यह 8 फरवरी को दिल्ली में भारी बदलाव करेगा.'

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और बादली विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को स्वरूप नगर एक्सटेंशन और के ब्लाक जहांगीर पुरी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनसभाओं में उमड़े जनसमूह ने कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय का ऐलान कर दिया है. देवेन्द्र यादव ने जनता से अपील की है कि 5 फरवरी को आपने क्षेत्र का विकास करने या हालत बरकरार रहने का निर्णय करना है.

'गलियां चलने लायक नहीं'
उन्होंने कहा,''मैंने विधायक रहते हुए क्षेत्र में जो विकास किया था, पिछले 10 वर्षों में सत्ताधारी विधायकों ने पूरे क्षेत्र का सर्वनाश कर दिया है. नालियां भरी हुई है, टूटी हुई है, गलियां चलने लायक नहीं है, सड़कों पर बिना मानसून भी पानी भरा रहता है, क्योंकि मुख्य निकासी पर नालें गंदगी के कारण भरे हुए है. कूड़े के ढेर हर गली के बाहर दिखाई देना, आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम की नाकामी को साबित करता है.''

जारी किया कांग्रेस कूपन
देवेन्द्र यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को लोगों को बिजली बिल की मार से छुटकारा दिलाने के लिए कांग्रेस कूपन जारी किया, जिसके क्यूआर कोड को स्कैन करके मुफ्त बिजली योजना का फार्म भरा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस योजना का लाभ आपको मिलेगा.

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कूपन की योजना सिर्फ बिजली के लिए नहीं बल्कि हमारी पांच गारंटियों के कूपन जारी कर रहे है. पिछले 10 वर्षों में झूठे वादे करके बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को धोखा दिया है, कांग्रेस जीत के बाद दिल्ली में उसी तर्ज पर अपनी गारंटियों को तुरंत लागू करेगी. जिस तरह कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना, झारखंड में करके दिखाया है.

देवेन्द्र यादव के चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब फिरोजपुर सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व सांसद खंडूर साहब, जसबीर सिंह डिंपा, होशियारपुर के पूर्व विधायक श्याम शुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक अमृतसर उत्तर सुनील दत्त मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बल्लीमारान AAP उम्मीदवार इमरान हुसैन ने निकाली पदयात्रा, बोले- 'विपक्षी पार्टियां अरविंद केजरीवाल को...'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget