एक्सप्लोरर

CM आतिशी की चुनाव अधिकारी को चिट्ठी, 'रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं से की मारपीट'

Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने आप कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर बैठ जाओ वरना हाथ पैर टूट जाएंगे.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी ने चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कालकाजी में रमेश बिधूड़ी के भतीजे गुंडागर्दी कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने मारपीट की.

सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने आप कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर बैठ जाओ वरना हाथ पैर टूट जाएंगे. ये हमारा चुनाव है. उन्होंने कालकाजी में पैरा मिलिट्री फोर्स की मांग की.

CM आतिशी की चुनाव अधिकारी को चिट्ठी

सीएम आतिशी ने चिट्ठी में लिखा, ''यह पत्र औपचारिक रूप से आपके ध्यान में डराने-धमकाने की एक घटना को लाने के लिए लिख रही हूं. आप कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई. कालकाजी के गोविंदपुरी के गली नंबर-1 में ये घटना 20 जनवरी को हुई. रेखा बस्सी, संजय गुप्ता, मणि ममता, आराधना, सुनीता पांडे, शेर सिंह, हरि शकर गुप्ता और अन्य सहित आप वर्कर्स को कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से धमकी दी गई थी.''

रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर गंभीर आरोप

चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में सीएम आतिशी ने आगे कहा, ''कुणाल भारद्वाज, मनीष और बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के भतीजे ऋषभ बिधूड़ी और बीजेपी के अन्य सदस्यों ने संजय गुप्ता और अन्य को धमकाया, उन्हें गालियां दीं और उनका कॉलर पकड़ लिया. साथ ही शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी."

मुख्यमंत्री आतिशी ने ये भी जिक्र किया कि ऐसा ही एक विवाद 3-4 दिन पहले हुआ था, जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे आप कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया था. इस प्रकार की हिंसा और आक्रामकता कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए खतरा है.

रमेश बिधूड़ी पर अपमानजक बयान देने का आरोप

उन्होंने ये भी कहा, ''बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक रूप से मेरे बारे में अपमानजनक बयान दे रहे हैं. लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे यह संकेत मिल रहा है कि दुर्व्यवहार करने वाले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाएगा. यही वजह है कि आप के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और धमकी दी जा रही है.''

बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होने हैं जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: BJP का AAP को झटका, अरविंद केजरीवाल के जमानती कुलदीप मित्तल को पार्टी में कराया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget