एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए बसपा चीफ मायावती ने की भविष्यवाणी, आकाश आनंद पर किया बड़ा ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: मायावती ने कहा है कि अगर दिल्ली में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होंगे और ईवीएम में कोई धांधली नहीं होगी, तो उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच बीएसपी प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी की स्थिति पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दमदारी के साथ अपनी भागीदारी निभा रही है और उन्हें विश्वास है कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होंगे और ईवीएम में कोई धांधली नहीं होगी, तो उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद के नेतृत्व में दिल्ली में हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं.

मायावती ने यह भी कहा कि दिल्ली की सरकार गरीबों और विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले यूपी और बिहार के लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रही है. उनका कहना था कि इन गरीब लोगों को दिल्ली सरकार से उचित मदद और अधिकार नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर व्यक्ति को सोच-समझकर वोट करना चाहिए, ताकि उनका हित सुनिश्चित हो सके.

ईमानदारी से चुनावी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए- मायावती

बसपा प्रमुख ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी समाज के सबसे कमजोर वर्गों की आवाज बनकर काम कर रही है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में चुनावों के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों को ईमानदारी से चुनावी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, ताकि लोगों के विश्वास को कायम रखा जा सके.

मायावती का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणनिति को लेकर एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि बसपा ने पिछले चुनावों में दिल्ली में अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार वे दिल्ली की जनता से बेहतर समर्थन की उम्मीद कर रही हैं. उनके इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि बसपा इस चुनाव को गंभीरता से ले रही है और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी.

मायावती ने चुनाव को बताया लोकतंत्र की रीढ़

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है और बाहुबल व धनबल से दूर रहने वाली गरीबों-मजलूमों की पार्टी बीएसपी आयोग से यह उम्मीद रखती है कि वह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही साम्प्रदायिकता और अन्य घिनौने प्रचार से चुनाव को दूषित होने से बचाएगा.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Nomination: अरविंद केजरीवाल का नामांकन आज, पर्चा दाखिल करने से पहले कहां जाएंगे और क्या करेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget