एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP के खिलाफ BJP ने उतारी दिग्गजों की 'फौज', झुग्गी बस्तियों में किया विरोध प्रदर्शन

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में बीजेपी आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए आक्रामक हो गई है. धरना-प्रदर्शन के लिए सांसद, विधायक, पार्षदों को मैदान में उतार दिया है.

Delhi News: दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए सांसद, विधायक, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है. रविवार (8 दिसबंर) को झुग्गी बस्ती की समस्याओं के खिलाफ बीजेपी ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुरी की झुग्गी बस्ती में मोर्चा संभाला. प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने शालीमार बाग के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. सांसद योंगेद्र चंदोलिया ने बवाना के जे जे कॉलोनी में आम आदमी पार्टी पर हमला बोला.

सांसद बांसुरी स्वराज ने मोतीनगर के कैलाश पार्क कलस्टर में धरना प्रदर्शन किया. प्रवीण खंडेलवाल कार्यकर्ताओं के साथ वजीरपुर की सेवा बस्ती पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आप सरकार पर जमकर निशाना साधा. विजेन्द्र गुप्ता ने मालवीय नगर में कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा संभाला. अलग-अलग प्रदर्शनों में निशाने पर दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार रही. विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने फोकस झुग्गी बस्तियों पर किया है.

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उतारा नेताओं की फौज 

प्रदर्शन के दौरान झुग्गी बस्तियों की बदहाली का मुद्दा उठाकर आप सरकार को घेरा जा रहा है. बीजेपी की रणनीति झुग्गी बस्ती में वोट बैंक मजबूत करने की है. नेताओं की फौज धरना प्रदर्शन आप सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल खड़े कर रही है. दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल भी आप सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए सड़क पर उतरे हुए हैं. लोगों से मुखातिब अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आने के बाद 'मुफ्त की रेवड़ी' का वादा कर रहे हैं. दिल्ली वालों के सामने अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी है. लोक लुभावन वादों की रेस में कांग्रेस काफी पीछे खड़ी है. 15 दिसंबर को एक बार फिर बीजेपी कार्यकर्ता झुग्गु बस्तियों में रात्रि प्रवास करेंगे. कार्यकर्ताओं को रात्रि प्रवास के जनता से संबंध स्थापित करने का निर्देश मिला है. विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल जनाधार मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं. 

दिल्ली में वोटरों का लिस्ट से नाम काटने पर क्या फंसेंगे अफसर? अधिकारियों की लिस्ट बना रही AAP

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget