एक्सप्लोरर

दिल्ली में AAP के खिलाफ जारी आरोपपत्र 'चार्जशीट' पर क्या बोले बीजेपी सांसद और अध्यक्ष, जानें

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने AAP के ख़िलाफ़ 'चार्जशीट' जारी की है, जिसमें 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार, झूठे वादे और जनता के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में नए साल के फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव आयोजित होने हैं. चुनाव के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है. लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया है. बीजेपी 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर चल रही है. बीजेपी सत्तारूढ़ आप को सत्ता से बेदखल करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

कांग्रेस की बात करें तो 1998 से 2013 तक कांग्रेस दिल्ली में मजबूत पार्टी थी, लेकिन इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में निराशाजनक नतीजे आने के बाद कांग्रेस भी इस चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ती हुई दिख रही है.

वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर लगाए यह आरोप
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा , सांसद बांसुरी स्वराज , पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने चार्जशीट के बारे में एबीपी न्यूज़ से बातचीत की दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली में 10 सालों में AAP ने रोजगार दिया होता तो हमें आज रोजगार मेला लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. आज 1600 बच्चों को रोजगार दिया गया एक दिन में."

उन्होंने आगे कहा, "आप के खिलाफ जारी हमारे आरोप पत्र में केजरीवाल के खिलाफ लगे सभी चार्ज हैं. शीश महल को लेकर चार्ज हैं इसमें, दिल्ली जल बोर्ड, शराब की दुकानें इत्यादि का जवाब केजरीवाल को देना होगा. ऐसे अनेक चार्ज हैं इसमें जिनके जवाब आपने जनता को नहीं दिए हैं. जैसे क्यों डेढ़ से दो लाख बच्चों को फेल किया जाता है 9वीं और 11वीं की कक्षाओं में? ऐसा इसलिए जिससे दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे खराब ना हों. हमे तो उन बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिनके अच्छे नंबर नहीं आ रहे ना कि स्कूल से निकाल देना चाहिए.''

सांसद बांसुरी स्वराज ने कही यह बात
बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज आरोप पत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा, ''आप ने केवल प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार किया है. ये इनके भ्रष्टाचार का चिट्ठा है. एक दशक से आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई. बच्चों को शिक्षित करने के बाद रोजगार के कोई आयाम नहीं हैं. हम विपक्ष में हैं लेकिन फिर भी 1600 बच्चों को रोजगार हम दे रहे हैं. दिल्ली की जनता को आरोप पत्र के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं  हम. शराब घोटाला, शीशमहल, फर्जी दवाई का घोटाला जैसे तमाम घोटाले हैं जिसे हमनें यहां लिखा है.''

आरोप लगाने के साथ बीजेपी सांसद स्वराज ने आप की महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर बात करते हुए कहा, "इनकी मुफ्त की रेवड़ियां के झांसे में मत आइएगा. पंजाब में 2021- 22 में यही योजना घोषित की थी लेकिन आज तक एक पैसा नहीं आया. ये लोग झूठ बोल रहे हैं. संजीवनी योजना की जरूरत आज क्यों महसूस हो रही है जब चुनाव आ गए ? एक दशक से दिल्ली के बुजुर्ग बुजुर्ग नहीं हो रहे थे क्या जो अब चुनाव में बुजुर्गों की याद आ गई? यह चुनावी जुमला, छलावा है वर्ना आयुष्मान योजना को लागू किया जाता.''

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस मान रही, कुछ दिन बाद बीजेपी भी...', AAP की जीत को लेकर सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget