एक्सप्लोरर

'कांग्रेस मान रही, कुछ दिन बाद बीजेपी भी...', AAP की जीत को लेकर सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

Delhi Election 2025: दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज की तारीख में जनता का रुझान साल 2015 और 2020 की तरह हो गया है. एक तरफा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल सीएम होंगे. उन्होंने कांग्रेस के साथ बीजेपी को भी घेरा.

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''देखिए एक बात तो तय हो गई है कि अब कांग्रेस भी मान गई है कि दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की बनने जा रही है. कुछ दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी भी इस बात को मान लेगी.'' 

जनता का रुझान साल 2015 और 2020 की तरह- भारद्वाज

उन्होंने आगे कहा, ''आज की तारीख में जनता का रुझान साल 2015 और 2020 की तरह हो गया है. एक तरफा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है और अरविंद केजरीवाल इस सरकार के मुख्यमंत्री बनेंगे. वो चौथी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे.'' 

बीजेपी को पता ही नहीं कि दिल्ली में क्या हो रहा- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली बीजेपी की ओर से चार्जशीट के सवाल पर उन्होंने कहा, ''बीजेपी को पता ही नहीं है कि दिल्ली में क्या हो रहा है. जमीन पर क्या चल रहा है और जनता किस बात पर चर्चा कर रही है, किस आदमी को चुनकर जनता दोबारा भेज रही है, इनको इस बात का कुछ आइडिया ही नहीं है. मैं बहुत ही हैरान है. जहां तक इनकी सोच पहुंचती है, वहां से अरविंद केजरीवाल की सोच शुरू होती है.'' 

उन्होंने कहा कि इनके हाथ से 2025 का चुनाव भी निकल गया है. कहते हैं न कि सांप निकल गया है और लाठी पीट रहे हैं. अब ये कोई चार्जशीट करते रहें, कोई कुछ करते रहें, जनता ने इन्हें नकार दिया है. 

यमुना के प्रदूषण के सवाल पर क्या बोले भारद्वाज?

दिल्ली में यमुना के प्रदूषण को लेकर पूछे गए सवाल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''ये सवाल मेरा बीजेपी से है कि वो लोग यमुना के लिए इतना चिंतित हैं, पूरे दिन यमुना-यमुना कहते हैं. मैं उनसे जानना चाहता हूं कि हरियाणा में 10 साल से बीजेपी की सरकार चल रही है, तीसरी बार आप आए हैं. अबतक आप पानीपत और सोनीपत से जो इंडस्ट्रियल वेस्ट, फैक्टरियों का जहर यमुना में आता है, आप उसे भी नहीं रोक पाए. 

उन्होंने आगे कहा, ''आज ड्रेन से इतना अमोनिया आ रहा है कि यमुना का पानी जहर हो रहा है. आज दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी नहीं चल पा रहे हैं क्योंकि यमुना के अंदर 3.5 और 4PPM अमोनिया पहुंच गया है. बीजेपी इसका जवाब दे. क्या वो 10 सालों के अंदर एक एसटीपी भी नहीं लगा पाए. वो तो यमुना के बारे में बड़े बड़े उपदेश देते हैं तो उनको बताना चाहिए कि उन्होंने इसके लिए क्या किया?''

ये भी पढ़ें:

बीजेपी के आरोप पत्र पर AAP का पलटवार, प्रियंका कक्कड़ ने अरविंद केजरीवाल को बताया 'गारंटी मैन'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget