एक्सप्लोरर

मुस्तफाबाद से टिकट मिलने के बाद क्या मोहन सिंह बिष्ट की नाराजगी हुई दूर? कहा-'इस फैसले से...'

Delhi BJP Candidate Third List: करावल नगर विधानसभा सीट बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा का गढ़ माना जाता है. मोहन सिंह बिष्ट इस सीट पर 1993 के बाद से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं.

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सियासी उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. भारतीय जानता पार्टी की ओर से करावल नगर से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक मोहन सिंह बिष्ट को चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन उनकी सीट बदल दी है. अब वो अपने गढ़ करावल के बदले मुस्तफाबाद सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. 

इससे पहले करावल नगर से टिकट कटने पर मोहन बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व से सख्त नाराजगी जाहिर की थी. साथ एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान वह भावुक होकर रो पड़े थे. उसके बाद पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया और सिर्फ बिष्ट के लिए तीसरी सूची जारी की.

करावल नगर से सीटिंग विधायक हैं बिष्ट 

दरअसल, करावल नगर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा का गढ़ माना जाता है. मोहन सिंह बिष्ट इस सीट पर 1993 के बाद से कई बार चुनाव जीत चुके हैं. इस सीट से वह बीजेपी के सीटिंग विधायक भी है. यही वजह है कि वो करावल नगर सीट से चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े थे. 

 नामांकन भरने की दी थी चेतावनी 

बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद से टिकट मिलने से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में रविवार को कहा था कि करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट देना पार्टी का गलत फैसला है. मैं, इसी सीट से नामांकन दर्ज करूंगा. इसके बाद, उन्होंने अपने बयान में संशोधन करते हुए कहा था कि बीजेपी आलाकमान जो भी फैसला लेगी, वो उन्हें मंजूर होगा. 

मोहन बिष्ट द्वारा ये बयान सामने आने के कुछ देर बाद बीजेपी ने रविवार को सिर्फ एक नाम की तीसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से प्रत्याशी बनाने की पार्टी ने घोषणा की. 

बीजेपी से टिकट मिलने पर बिष्ट ने क्या कहा?

उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में ये भी कहा था, "मुस्तफाबाद से प्रत्याशी बनाने का फैसला बीजेपी नेतृत्व ने कुछ सोचकर ही लिया होगा. हो सकता है इस फैसले से पार्टी को लाभ मिले. पार्टी के फायदे के लिए मैं अपने 25 साल किनारे कर दूंगा. मैं करावल नगर सीट से 5 बार से लगातार विधायक हूं. अब मैं जिस जगह पर जा रहा हूं (मुस्तफाबाद), वो भी मेरी ही सीट है."

साल 2008 में परिसीमन के बाद वह सीट बदल गई थी. बता दें कि बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट 1988 से बीजेपी से जुड़े हैं. 

जाट, गुर्जर और पूर्वांचली मतदाताओं को साधने का प्रयास, BJP की दूसरी लिस्ट में इन नेताओं के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget