एक्सप्लोरर

रोहिंग्या को लेकर AAP का BJP हमला, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुराना पोस्ट किया शेयर

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता ही रोहिंग्या को बसाते हैं और आरोप आप पर लगाते हैं. पार्टी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी ट्वीट शेयर किया है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी ने रोहिंग्या को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. आप का दावा है कि 17 अगस्त 2022 को बीजेपी के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी की रोहिंग्या को बसाने का काम बीजेपी और उसकी सरकार कर रही है. उन्होंने रोहिंग्या को पुलिस सुरक्षा और ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रखने की बात सोशल मीडिया पर ट्वीट कर साझा की.

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "रोहिंग्या को बसाने का काम बीजेपी करती है और आरोप दूसरों पर लगाती है. रोहिंग्या को बीजेपी ने बसाया है. क्या बीजेपी अपने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ट्वीट को झूठ बताती है क्या कभी बीजेपी ने हरदीप पुरी के ट्वीट पर सवाल खड़े किए नहीं इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा ने दिल्ली के अंदर रोहिंग्या को बसाने का काम किया है क्योंकि अगर उन्होंने बसाया ना होता तो उन्हें कैसे पता कि रोहिंग्या कहां रह रहे हैं और उन्हें क्या सुविधा देनी है."

 

रोहिंग्या को लेकर आप को घेरती आई है बीजेपी
हालांकि बीजेपी लगातार सवाल खड़े करती रही है और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाती रही है कि वो रोहिंग्या को दिल्ली में बसाने का काम आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने किया है. इसको लेकर कई बार बीजेपी ने आप पर सवाल भी खड़े किए लेकिन जिस तरीके से आज एक के बाद एक आप के बड़े नेता केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के सहारे बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

दोगुनी ताकत से आगे बढ़ेंगे केजरीवाल- कक्कड़
आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने केजरीवाल के पोस्टर को लेकर कहा, "बीजेपी की लाख कोशिशों के बावजूद भी अरविंद केजरीवाल झुके नहीं. इसीलिए इस पोस्टर के जरिए आम आदमी पार्टी बीजेपी को यह बताना चाहती है कि वह चाहे कुछ भी कर ले उन्हें जेल में डाल दे उनकी इंसुलिन बंद कर दें उनके विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न कर ले लेकिन अरविंद केजरीवाल झुकने वाले नहीं है वह दूनी ताकत से आगे बढ़ते रहेंगे."

इससे स्पष्ट होता है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे पर सियासत जरूर गरमाएगी लेकिन इन आरोपों को लेकर बीजेपी का क्या कहना है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में वोटरों का लिस्ट से नाम काटने पर क्या फंसेंगे अफसर? अधिकारियों की लिस्ट बना रही AAP

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनकर झूम उठे अभिजीत दीपके, सामने आया जश्न का वीडियो
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, 'जनता गिड़गिड़ाती रहती थी, सरकार सुनती नहीं थी, अब...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, 'जनता गिड़गिड़ाती रहती थी...'
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'हमने कर दिखाया'
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, छात्र बोले- 'हमने कर दिखाया'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget