एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी के लोग बेहाल, जान लीजिए आगे कैसे रहेंगे हालात

Heat Update: दिल्ली और यूपी समेत उत्तर पश्चिम भारत के लगभग सभी राज्य तेजी से बढ़ती गर्मी के कारण परेशान हैं. आगे आने वाले दिनों कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है.

UP And Delhi-NCR Weather Update: अप्रैल महीने में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. देश के बाकी हिस्सों की तरह, दिल्ली (Delhi) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लोग भी चिलचिलाती धूप के कारण बढ़ते तापमान से त्रस्त हैं. इस बार उत्तर पश्चिम भारत में 122 सालों में मार्च का महीना सबसे गर्म मार्च रहा. दिल्ली और यूपी सहित उत्तर पश्चिमी भारत ने मार्च में लू का सामना किया.

बता दें दिल्ली में 5-8 अप्रैल तक लू चलने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 या 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन के लिए आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के मौसम का ये है हाल

यूपी के मौसम की बात करें तो यहां भी अन्य राज्यों की तरह भीषण गर्मी पड़ रही है. बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के वक्त सड़के सूनी दिखाई देने लगी हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने वाली है. वहीं बारिश की कोई भी संभावना नहीं दिखाई दे रही है.

UP Politics: शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच पिता से मिले अखिलेश यादव, क्या हैं इसके मायने?

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पूरे उत्तर भारत में मार्च के महीने के दौरान गुजरे, लेकिन बारिश लाने के लिए उनमें पर्याप्त नमी नहीं थी. अब अप्रैल महीने में भीषण गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है. शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से छह डिग्री अधिक है. दिल्ली-एनसीआर में कुछ मौसम वेधशालाओं में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया.

यहां नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुड़गांव में 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Ghaziabad: नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद रखने का था आदेश, अब आयी यह बड़ी खबर, मेयर ने जारी की चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget