एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, फिर सताने वाली है शीतलहर, अलर्ट जारी

Weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोल्ड वेव एक बार फिर लोगों को परेशान करने वाली है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है.

Weather Today: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर लोगों को सता रहा है. जहां शीतलहर ने थोड़ी राहत दी है, वहीं शीतलहर (Cold Wave) एक बार फिर लोगों को सताने वाली है. मौसम विभाग (Weather Department) ने एक बार फिर शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. आने वाली 15 और 16 जनवरी को शीतलहर से ठंड और बढ़ सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप दिखाई दे सकता है. 

वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में शीतलहर नहीं कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा (FOG) छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली का AQI सफर एप के मुताबिक 341 पर है,  जो दर्शाता है कि दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब स्थिति में बनी हुई है.

दिल्ली समेत अन्य राजधानियों का क्या है न्यूनतम तापमान?
• दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस
• चंडीगढ़ में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस
• जयपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस
• लखनऊ में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस
• देहरादून में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस
• शिमला में आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस
• श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस
• पटना में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस 
• रांची में आज सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस 
• कोलकाता में आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.04 डिग्री सेल्सियस
• मुंबई में आज सुबह न्यूनतम तापमान 20.06 डिग्री सेल्सियस

जम्मू-कश्मीर की बारिश और बर्फसारी का मैदानी इलाकों में होगा असर 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अब बार फिर मौसम बदलने वाला है. जिसके लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट (Yellow Alert) पहले ही जारी कर दिया है. रविवार से एक बार फिर शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ने वाली है. वही आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के इलाकों में बारिश की संभावना भी है बारिश और बर्फबारी से गलन का दौर शुरू होगा जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा. उत्तर भारत के बड़े क्षेत्रों में इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी. 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है. 

ठंड का लोगों की सेहत पर भी होने लगा असर
पिछले करीब एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर अब लोगों की सेहत पर भी होने लगा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर ठंड का ज्यादा असर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से अभी ठंड का दूसरा दौर भी शुरू हो सकता है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहले भी दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के तापमान में बढ़त देखी गई थी.

यह भी पढ़ें: Lohri 2023 Celebration: देशभर में आज मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार, जानें इस दिन क्या होता है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी राहत?
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी राहत?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget