एक्सप्लोरर

Delhi News: 16 अगस्त से फिर खुल रहा अमृत उद्यान, घूमने का है प्लान ऐसे पाएं टिकट 

Amrit Udyan New: आम आदमी अमृत उद्यान के ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन में घूम सकते हैं. पहली बार साल में दूसरी बार उद्यान खोला जा रहा है.

Delhi News: राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान एक बार फिर से आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब साल में दूसरी बार यह उद्यान आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है. 16 अगस्त से आम लोग एक बार फिर से 17 सितंबर यानी एक महीने तक इस अमृत उद्यान में घूम कर इसका लुत्फ उठा सकेंगे. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस उद्यान को आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है. इससे पहले इस वर्ष 29 जनवरी से 31 मार्च तक यह उद्यान आम लोगों के लिए खोला गया था. उस दौरान 10 लाख लोगों ने उद्यान में लगे मोहक और खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों का आनंद उठाया था.

मनमोहक फूलों का ले सकेंगे आनंद

अमृत उद्यान में आम लोग ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन में घूूम सकेंगे. जहां वे गर्मियों में खिले वार्षिक रंग-बिरंगे फूलों की सुंदरता का आंनद ले पाएंगे. बता दें कि इस प्रसिद्ध अमृत उद्यान को पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के दौरान और भी विकसित किया गया था. इसमें हर्बल-I, हर्बल-II, टैक्टाइल गार्डन, बोनसाई गार्डन और आरोग्य वनम शामिल है.

ऐसे पाएं टिकट 

अमृत उद्यान में घूमने के लिए आम लोगों के लिए एंट्री नार्थ एवेन्यू के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगी. जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवेश मिलेगा, जबकि 5 बजे तक उद्यान में घूम सकेंगे. इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है. इसके अलावा, राष्ट्रपति भवन में लगी कियॉस्क मशीन से भी टिकट ले सकते हैं. अमृत उद्यान के साथ-साथ पर्यटक अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक करके राष्ट्रपति भवन का संग्रहालय भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Independence Day 2023: आजादी के जश्न की सुरक्षा तैयारी पूरी, कल हो सकती है बूंदाबांदी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget