एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: वायु प्रदूषण ने बढ़ाई सबकी चिंता, जानें ग्रैप-2 लागू होने पर क्या करती है दिल्ली सरकार? 

Delhi Air Quality Index: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है. 26 अक्टूबर तक मौसम में सुधार की संभावना कम है.

Delhi Pollution News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों में सर्दियों के संकेत मिलते ही दमघोंटू प्रदूषण (Delhi Pollution) की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स (NAQI) के मुताबिक राजधानी के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब स्थिति तक पहुंच गया है. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रैप-2 लागू कर दिया है. अरविंद केजरीवाल सरकार ने ग्रैप-2 (GRAP 2) को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत लागू किया है. 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने भी साफ कर दिया है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्टूबर तक मौसम में सुधार की संभावना कम है. यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने ग्रैप-2 जैसे सख्त प्रावधान लागू किया है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सीएमक्यूएम के ग्रैप प्लान के तहत ऐसा करने पर दिल्ली सरकार क्या करती है. 

दिल्ली सरकार ग्रैप-2 लागू होने के बाद इन पाबंदियों पर करती है अमल: 

  • दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित टीमों द्वारा सी एंड डी साइटों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जाता है. संपूर्ण दिल्ली में जारी कंस्ट्रक्शन कार्यो का जायजा लेने का काम तेज कर दिया जाता है.
  • प्रदूषण नियंत्रण टीम द्वारा चिन्हित सड़कों की दैनिक आधार पर मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग और पानी का छिड़काव कराया जाता है.
  • दिल्ली ट्रैफिक नियमों का संचालन प्रदूषण की स्थितियों को ध्यान में रखकर किया जाता है. चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक कर्मियों को तैनात करने के साथ ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं. 
  • दिल्ली के लोगों को वायु प्रदूषण के स्तर और प्रदूषणकारी गतिविधियों को कम करने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में सलाह देने के लिए विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए जागरूक किया जाता है. समाचार पत्रों, टीवी, रेडियो में अलर्ट भी जारी किया जाता है.
  • दिल्ली में निजी वाहनों को सीमित करने पर जोर दिया जाता है. इसके लिए पार्किंग शुल्क को बढ़ाकर ज्यादा कर दिया जाता है. 
  • इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अतिरिक्त बेड़ों का सुजन कर सीएनजी, इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने पर जोर दिया जाता है.
  • प्रदूषण से संबंधित हॉटस्पॉट, भारी यातायात गलियारों, संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क की धूल को रोकने के लिए और निर्दिष्ट स्थलों पर एकत्रित धूल के उचित निपटान के लिए सड़कों पर धूल अवरोधकों के उपयोग के साथ पानी का छिड़काव भी किया जाता है. 
  • दिल्ली एनसीआर में सभी चिन्हित हॉटस्पॉट में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाते हैं.
  • वैकल्पिक बिजली उत्पादन सेट जैसे डीजी सेट आदि के उपयोग कम करने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया जाता है. 
  • दिल्ली एनसीआर में औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय और कार्यालयों आदि सहित सभी क्षेत्रों में डीजी सेट के विनियमित संचालन के लिए कार्यक्रम को सख्ती से लागू करने पर जोर. 
  • आरडब्लूए को सुरक्षा के लिाज से जरूरी इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराएं जाते हैं. 

ग्रैप-2: कब और क्यों?

दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 301 से 400 के बीच पहुंच जाती है तो ग्रैप-2 लागू किया जाता है. ग्रैप-2 लागू होने पर डीजल जेनरेटर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है. इसका मकसद प्रदूषण को नियंत्रित करना होता है. गाड़ियों की पार्किंग में फीस बढ़ोतरी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो सर्विस ​फ्रीक्वेंसी में इजाफे के साथ सांस और दिल के मरीजों को घर न निकलने की सलाह दी जाती है.

Arvind Kejriwal ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा- 'आइए... मिलकर रामराज्य का निर्माण करें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget