एक्सप्लोरर

Robotic Surgery: दिल्ली एम्स की नई पहल, रोबोटिक सर्जरी ट्रेनिंग सभी रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए जरूरी, होगा ये फायदा  

Delhi AIIMS  New initiative: दिल्ली एम्स में रोबोटिक सर्जरी का फायदा यह होगा कि राजधानी में  रोबोटिक सर्जन की संख्या में तेजी से इजाफा होगा. लोगों को नई तकनीक से इलाज जल्द मिल पाएगा. 

Delhi News: दिल्ली से लेकर दूसरे राज्यों में चिकित्सा सुविधा और नई तकनीक से उपचार संबंधित व्यवस्थाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. इस दिशा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली ने एक नई पहल की है. एम्स की इस योजना के तहत देश में रोबोटिक सर्जन की संख्या को तेजी से बढ़ाने पर बल देना है, लेकिन इस पहल का लाभ पूरा लाभ तब मिलेगा जब इससे संबंधित जरूरी प्रशिक्षण डॉक्टरों को मिले. 

इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एम्स ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को अनिवार्य रूप से रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग देने का फैसला लिया है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली एम्स में मंगलवार को रोबोटिक ट्रेनिंग प्रोग्राम को लांच किया गया. दरअसल, दिल्ली में दूर दराज से लोग इलाज के लिए आते हैं. अगर रोबोटिक सर्जन की बात करें तो इनकी संख्या नाममात्र है. इसको बढ़ावा देने के मकसद से अब सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य कर दिया गया है. इसका नतीजा यह होगा कि दिल्ली में रोबोटिक सर्जन की संख्या में तेजी से इजाफा होगा. साथ ही लोगों को नई तकनीक से इलाज तेजी से मिल पाएगा. 

ज्यादा मरीजों का इलाज कर पाएंगे रेाबोटिक सर्जन

दिल्ली एम्स में अनिवार्य रूप से लागू किए गए रोबोटिक सर्जरी प्रोग्राम की मदद से रेजिडेंट डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी की ट्रेनिंग मिल सकेगी. इस ट्रेनिंग के माध्यम से डॉक्टरों को रोबोट से सर्जरी करना सिखाया जाएगा,  इसकी मदद से अधिक से अधिक रोबोटिक सर्जन मरीजों का इलाज कर सकेंगे. इसके अलावा, देश के दूसरे राज्यों में भी इनकी बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा.

रोबोटिक सर्जरी के प्रमुख फायदे

हालांकि, एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि सामान्य सर्जरी से रोबोटिक सर्जरी काफी महंगी होती है लेकिन नई तकनीक वाले इस सर्जरी के माध्यम से मरीज की रिकवरी काफी तेज से होती है. रोबोटिक सर्जरी के दौरान मरीज को संक्रमण का खतरा भी बहुत कम रहता है. इस सर्जरी की मदद से गंभीर से गंभीर रोगों को कम समय में नियंत्रित किया जा सकता है. बता दें कि मौजूदा हालात में दिल्ली सहित दूसरे राज्यों में इनकी संख्या काफी कम है. दिल्ली एम्स में इस ट्रेनिंग के माध्यम से इनकी संख्या बढ़ेगी और लोगों को अच्छा उपचार मिल पाएगा. 

यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: 'ED को मुझपर शक तक नहीं', चार्जशीट में नाम आने पर राघव चड्ढा बोले- 'मैं न गवाह, ना आरोपी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget