एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS: देश के सबसे बड़े अस्पताल में शुरू होगा क्रिटिकल केयर और संक्रामक रोग केंद्र, मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं

AIIMS Delhi News: दिल्ली एम्स में क्रिटिकल केयर और संक्रामक रोग केंद्र का निर्माण पीएम केयर फंड से किया जाएगा. एम्स प्रशासन ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को दी है.

Delhi News: देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स (AIIMS) में मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर और संक्रामक रोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि सप्ताह भर के भीतर इसे जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद 150 बेड वाले क्रिटिकल केयर और संक्रामक रोग केंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी. इस केंद्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर के परिसर में बनाया जाएगा. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 20 महीनों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस केंद्र के बन जाने से यहां संक्रामक रोगों के मरीजों का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला इलाज मिल सकेगा.

अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस केंद्र का निर्माण, आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत किया जाएगा. कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड और संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की कमी महसूस की गई थी. इस वजह से क्रिटिकल केयर और संक्रामक रोगों के इलाज के लिए बुनियादी ढांचे को विकसित करने की योजना तैयार की गई. इसी योजना के तहत एम्स में इस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है.

180 करोड़ की लागत से बनेगा केंद्र

इस केंद्र का निर्माण पीएम केयर फंड से किया जाएगा. एम्स प्रशासन ने इसके निर्माण की जिम्मेदारी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को दी है. इसके लिए एम्स और सीपीडब्ल्यूडी के बीच 30 जनवरी को समझौता हुआ था. इसके बाद परियोजना के लिए गठित की गई आठ सदस्यीय कमिटी ने एम्स प्रशासन को परियोजना का प्रस्तावित डिजाईन सौंपा, जिसे जुलाई महीने में एम्स प्रशासन की ओरसे स्वीकृति देने के बाद, 180 करोड़ के लागत वाली इस परियोजना के लिए 3 अगस्त को निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो अब अंतिम चरण में चल रही है.

ये सुविधाएं होंगी उपलब्ध

एम्स की मीडिया डिविजन की चेयरपर्सन डा. रीमा दादा ने इसके बारे में एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए कहा कि निविदा की प्रक्रिया चल रही है और 15 अक्टूबर तक इसे जारी कर दिया जाएगा. इस केंद्र में आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड, आइसोलेशन कमरे, ऑपरेशन थियेटर और जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Health Model: बीजेपी नेता ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सरकारी अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget