एक्सप्लोरर

जवान को बुजुर्ग बनाकर विदेश भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट मामले में चल रहा था फरार

Crime News: दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फर्जी पासपोर्ट मामले में फरार चल रहे एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया. एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच में एजेंट की भूमिका सामने आयी थी.

Delhi Crime News: दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस टीम ने फर्जी पासपोर्ट मामले में एजेंट को गिरफ्तार किया है. एजेंन्ट की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ विक्की नागर के रूप में हुई है. विक्की उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक एजेंन्ट ने दंपति को यूएसए भेजने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इंतजाम किया था. आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे यात्री की पोल दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान खुल गयी. यात्री कनाडा की फ्लाइट पकड़ने की तैयारी में था. फर्जी पासपोर्ट में 24 साल के युवा की शक्ल बदली हुई थी. हुलिया बदल कर बुजुर्ग कर दिया गया था.

डीसीपी उषा रंगनी ने बताया कि 18 जून को कनाडा जाने के लिए 67 वर्षीय रविंद्र सिंह एयरपोर्ट पहुंचा. इमिग्रेशन अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की. पूछताछ के दौरान जांच अधिकारियों को यात्री पर शक हुआ. यात्री की आवाज उम्र के हिसाब से मेल नहीं खा रही थी. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आवाज बदल कर बोलने की कोशिश यात्री कर रहा है. सख्ती से पूछताछ में खुलासा हो गया कि यात्री बुजुर्ग नहीं 24 साल का युवा है. असली पहचान गुरु सेवक सिंह निवासी लखनऊ है. फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया.

फर्जी पासपोर्ट मामले में एजेंट अरेस्ट

पूछताछ में उसने पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने बताया कि एजेंट ने पत्नी संग विदेश भेजने के लिए फर्जीवाड़ा किया था. यूएसए जाने की चाहत रखने वाला यात्री जगदीश सिंह नामक एजेंट के सम्पर्क में आया. उसने दंपति को कनाडा के रास्ते यूएसए भेजने का दावा किया. 60 लाख रुपये में डील तय होने के बाद एजेंट ने एडवांस की मांग की. बतौर एडवांस 30 लाख रुपये का भुगतान एजेंन्ट को किया गया. बाकी की रकम यूएस पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई थी. आरोपी एजेंट ने फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था की.

मेकओवर के जरिए जवान बना बुजुर्ग

यात्री को मेकओवर से 67 साल के बुजुर्ग का हुलिया दिया गया. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फर्जीवाड़े की पोल खुल गयी. पत्नी मौका देखकर एयरपोर्ट से निकल भागी. पुलिस ने पत्नी को भी दबोच लिया. डीसीपी ने बताया कि एजेंन्ट की गिरफ्तारी के लिए एसीपी वीके पीएस यादव की देखरेख में टीम का गठन किया गया था.

टीम में एसएचओ सुशील गोयल, इंस्पेक्टर केदार, हेड कांस्टेबल दलबीर शामिल थे. जांच टीम ने यूपी और उत्तराखंड के रहने वाले चार एजेंन्ट जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, गुरुमुख सिंह, परमबीर सिंह और किरण दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में आरोपी एजेंन्ट भूपेंद्र सिंह की सक्रिय भूमिका का पता चला. पुलिस को भूपेंद्र सिंह की तलाश थी. लोकेशन का पता चलने के बाद उत्तर प्रदेश से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. 

ये भी पढ़ें-

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना में सख्ती, केंद्र की समिति ने कड़े किए नियम

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget