एक्सप्लोरर

AAP का बड़ा हमला, दिलीप पांडे बोले- गुजरात में बीजेपी का जनाधार जितना खोएगा, छापेमारी उतनी ही बढ़ेगी

आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा करप्शन करने वाली बीजेपी की विदाई इस बार एमसीडी से हो जाएगी.मोदी और बीजेपी को लगता है कि हमें जेल भेजनें से वो गुजरात जीत जाएंगे तो हम गिरफ्तार होने का इंतजार कर रहे हैं.

Delhi news: आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दिलीप पांडेय (Dilip Pandey) ने दुर्गेश पाठक से ईडी (ED) की पूछताछ मामले पर कहा कि दुर्गेश पाठक दिल्ली में एमसीडी (MCD) का मोर्चा संभाले हुए हैं. इनका शराब नीति से कोई लेना देना नहीं है. ईडी ने उनसे 11 घंटे पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला. वहीं गुजरात में बीजेपी (BJP) जितना जनाधार खोएगी उतना ही गिरफ्तारी और छापे का सिलसिला बढ़ता जाएगा. गुजरात और निगम चुनाव बीजेपी हार रही है. इसलिए बौखलाहट में फर्जी रेड करवा रही है.

अमानतुल्लाह पर फर्जी केस
वहीं आगे विधायक ने कहा कूड़ा और करप्शन करने वाली बीजेपी (BJP) की विदाई इस बार एमसीडी  (MCD) से हो जाएगी. हम जेल जाने के लिए तैयार हैं. मोदी और बीजेपी को लगता है कि जेल भेजनें से वो गुजरात जीत जाएंगे तो हम गिरफ्तार होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं विधायक अमानतुल्लाह खान पर दर्ज केस पर दिलीप पांडेय ने कहा कि 40 विधायकों पर 169 केस किए लेकिन कुछ नहीं मिला. वहीं अब ऑपरेशन लोटस के तहत आप (AAP) विधायकों पर केस हो रहे हैं. अमानतुल्लाह के खिलाफ केस फर्जी है. इधर उधर के फर्जी रेड को जोड़ा जा रहा है. 

गुजरात में इस बार बीजेपी साफ
विधायक दिलीप पांडेय ने कहा गुजरात चुनाव पर कहा प्रधानमंत्री से लेकर जेपी नड्डा गुजरात का चक्कर लगा रहे हैं. गुजरात में अब सीधी लड़ाई आप (AAP) और बीजेपी (BJP) के बीच है. आगे उन्होंने ममता के स्थानीय नेताओं पर ईडी (ED) और सीबीआई के गलत इस्तेमाल के बयान पर कहा कि ममता बनर्जी कुछ भी कहें लेकिन तथ्य क्या कहते हैं वो समझिये. बीजेपी सीरियल किलिंग करती है. ऑपरेशन लोटस के जरिये सरकारें गिरा के अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो जाती हैं. लेकिन दिल्ली और पंजाब में इनका ये ऑपरेशन फेल हो गया. बाकी राज्यों में इनका एक्सपेरिमेंट सफल रहा लेकिन दिल्ली और पंजाब में पूरी तरह फेल हो गया है. ये सभी रेड तीन महीने और चलेगी फिर सब खत्म हो जाएगा. गुजरात में बीजेपी साफ हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें:-

Kisan News: बारिश से फसल बचानी है तो मेड़ काट दें, कृषि विभाग की किसानों को एडवाइजरी जारी

September Agriculture Advisory: धान की फसल में तुरंत निपटा लें ये काम, वर्ना झेलना पड़ जायेगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget