एक्सप्लोरर

Delhi: एमसीडी से रिटायर 80 वर्षीय महिला की आग में झुलसकर मौत, घर में रहती थी 'अकेली'

Elderly Woman found Dead: मृतक महिला एमसीडी की पूर्व कर्मचारी थीं. रिटायरमेंट के बाद से वह घर में अकेली रहती थी.

Delhi News: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन (Mohan Garden) इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची द्वारका जिला पुलिस (Delhi Police) की प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला की मौत (Elderly Woman found Dead) कथित रूप से आग लगने की वजह से हुई. मृतक महिला घर में अकेली रहती थी. फिलहाल, थाना पुलिस की ओर से इस घटना की जांच जारी है. थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है.
  
मोहन गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक कथित आग लगने की घटना प्रारंभिक जांच में एक दुर्घटना जैसा लगता है. द्वारका जिला पुलिस के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार की है और मृतक की पहचान 80 वर्षीय कस्तूरी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रविवार को मोहन गार्डन थाने में किसी के झुलसने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. थाना पुलिस को पहली मंजिल के एक कमरे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बिस्तर पर झुलसी हुई हालत में मिली. जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. आग की घटना में बिस्तर भी जल गया. 

MCD से रिटायर हुई थी महिला

द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन का कहना है कि पुलिस ने आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पाया, जिसे अस्पताल पहुचंने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीमों को भी भेजा गया. जांच से जुड़े अधिकारी ने कहा कि महिला एमसीडी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुई थीं. वह यहां अकेली रह रही थीं. प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आग दुर्घटनावश लगी थी.

यह भी पढ़ें:  Crime News: खान मार्केट में युवक की हत्या, नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार, स्कूल के दिनों से आरोपियों की थी मृतक से रंजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget