एक्सप्लोरर

दीपक बॉक्सर गोगी गैंग का शार्प शूटर मोगली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, फायरिंग की इन घटनओं में आया था नाम 

Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्पेशल सेल की टीम ने दीपक बॉक्सर गोगी गैंग के शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है. दीपक बॉक्सर इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

Delhi Latest News: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से एक्सटॉर्शन मनी के लिए ​गैंगस्टर्स की ओर से जारी फायरिंग को रोकने के दिशा में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, दिल्ली के नांगलोई और अलीपुर इलाके में प्रोपर्टी डीलर के आफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस की स्पेशल सेल ने एक शार्प शूटर को एनकाउंटर के बाद शाहाबाद डेरी इलाके से गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम राम निवास उर्फ मोगली है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शार्प शूटर मोगली की गतिविधियों को लेकर स्पेशल टीम को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोचने के लिए ट्रैप लगाया गया था. सूचना के मुताबिक आरोपी बाइक से आ रहा था. पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर मोगली ने गोली चला दी.

.32 बोर की पिस्टल बरामद 

दिल्ली पुलिस की ओर से भी इसके जवाब में फायरिंग की गई. दिल्ली पुलिस की फायरिंग में एक गोली मोगली के पैर में लगी. इसके बाद वो घायल होकर गिर जमीन पर गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मोगली के पास से .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है. 

नांगलोई और अलीपुर में फायरिंग में आया था नाम 

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्पेशल सेल की टीम ने एक मुठभेड़ में दीपक बॉक्सर गोगी गैंग के बदमाश व शूटर मोगली को गिरफ्तार किया है. इस समय गैंगस्टर दीपक बॉक्सर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. शूटर मोगली और उसके साथियों ने 4 नवंबर को इन नांगलोई और अलीपुर में फायरिंग की थी. पुलिस ने इनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं. 

बता दें कि पिछले कुछ समय से दिल्ली में गैंगस्टर्स द्वारा लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. गैंगस्टर्स से जुड़े शार्प फायरिंग की घटनाओं को कारोबारियों से एक्सटॉर्शन मनी लेने के लिए अंजाम दे रहे हैं. इसके पीछे गैंगस्टर्स का मकसद कारोबारियों के बीच दहशत पैदा करना है.

दिल्ली के पॉश इलाके में नाबालिग भांजी और मौसी से गैंगरेप, POCSO एक्ट में केस दर्ज, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget