एक्सप्लोरर

दिल्ली चिड़ियाघर में दो चिंकारा के बीच भीषण जंग, एक की मौत, सकते में जू प्रबंधन

Delhi Zoo: दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि बर्चस्व की लड़ाई में नर पशु अक्सर लड़ाई करते हैं. इस बार चिंकाराओं के बीच यह लड़ाई एक के लिए घातक साबित हुई.D

Delhi Zoo News: बीते एक जून को दिल्ली के चिड़ियाघर में दो नर चिंकाराओं के बीच हुई भीषण लड़ाई के कारण एक चिंकारा की मौत हो गई थी. जिसके बाद अब दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन ने पशुओं के बाड़े में कड़ी निगरानी रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढाने का भी निर्णय लिया है. जू प्रबंधन के एक अधिकार का कहना है कि चिंकाराओं के बीच हुई यह लड़ाई सामान्य है.

पशुओं में अक्सर आपसी संघर्ष देखा जाता है. यह संघर्ष जानलेवा साबित न हो इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने एहतिहातन अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों को लगाने जाने की योजना की घोषणा की है.

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि बर्चस्व की लड़ाई में नर पशु अक्सर आपस मे लड़ाई करते हैं. चिंकाराओं के बीच हुई यह लड़ाई एक चिंकारा के लिए घातक साबित हुई. उसे लड़ाई के दौरान गंभीर चोटें आई, जिसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. ताकि उसे बचाया जा सके, चिंकारा की आंतों में काफी चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

दूसरे चिंकारे को मामूली चोटें आई थी. उसे अन्य चिंकाराओं के साथ एक बाड़े में रखा गया है, जिसमें पिछले महीने पैदा हुआ. एक चिंकारा भी शामिल है.

दिल्ली जू में बचे हैं सिर्फ आठ चिंकारे

चिड़ियाघर के निदेशक ने कहा कि इस घटना के बाद पशु सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के लिए कई उपाय किए गए हैं. उन्होंने कहा, "हम उन्नत प्रौद्योगिकी और जनशक्ति के इष्टतम उपयोग के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए भी काम कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और पशु क्षेत्रों में कवरेज का विस्तार करने की योजना हैं, ताकि आपात स्थिति के दौरान त्वरित सूचना प्रसारित की जा सके.

निदेशक ने कहा कि जानवरों के सामान्य स्वभाव को बदला नहीं जा सकता है, लेकिन उनकी कोशिश है कि ऐसी घटनाओं, जिनके परिणाम दुर्भाग्यवश कभी-कभी गंभीर हो सकते हैं, को बढ़ने से रोका जा सके. एक चिंकारा की मौत के बाद अब दिल्ली के चिड़ियाघर मे 8 चिंकारा बचे हैं जिनमें से 3 नर हैं.

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget