एक्सप्लोरर

DDA ने 2 साल में बेचे 15000 फ्लैट, 5185 करोड़ की हुई कमाई, किस क्षेत्र का हुआ ज्यादा विकास? 

Delhi DDA News: दिल्ली में फ्लैटों की बिक्री से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की वित्तीय स्थिरता को मजबूती मिली. इस दौरान श्रमिकों, महिलाओं और गरीबों को भी रियायती दरों पर डीडीए ने फ्लैट बेचे.

Delhi Latest News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को अब फ्लैटों की बिक्री से जमकर कमाई हो रही है. डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 सालों में घरों को बेचकर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. दरअसल, अप्रैल 2023 से 27 फरवरी 2025 के बीच डीडीए ने 15 हजार से ज्यादा फ्लैट बेचकर 5,185 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह अप्रैल 2015 से मार्च 2023 के दौरान घरों की बिक्री से हुई 4,462 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

वित्त वर्ष 2024-25 में DDA ने 7,184 फ्लैटों की बिक्री की. इनमें ज्यादातर फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत बेचे गए. डीडीए ने इस दौरान निर्माण श्रमिकों, महिलाओं और SC/ST श्रेणियों के लोगों को रियायती दरों पर भी फ्लैट बेचे. इस अवधि में अकेले नरेला में 2,700 फ्लैट बिके. 

दिल्ली में फ्लैटों की बिक्री में इस उछाल से डीडीए की वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा मिला है. ऐसा इसलिए कि फ्लैटों की बिक्री से हुई कमाई डीडीए के सामान्य विकास खाते (जीडीए) में जमा किए जाते हैं. डीडीए अधिकारियों के मुताबिक आय बढ़ने से डीडीए की नई विकास परियोजनाओं को बजट आवंटन संभव होगा बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की क्षमता को मजबूत करने में भी मदद मिली है. 

साल 2024-25 में 370 करोड़ की कमाई

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024-25 में डीडीए ने फ्लैटों की बिक्री से 2,786 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पिछले वर्ष के 2,416 करोड़ रुपये से 370 करोड़ रुपये अधिक है. DDA के अधिकारी वित्तीय स्थिति में सुधार का श्रेय एलजी वीके सक्सेना को देते हैं. मई 2022 में DDA के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने रियायती आवास योजनाओं, प्रभावी मार्केटिंग और तेजी से निर्माण पर जोर दिया.

जबकि एलजी का पदभार ग्रहण करने के बाद विनय सक्सेना ने डीडीए की गिरती वित्तीय स्थिति के बारे में चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि प्राधिकरण पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं. एलजी ने डीडीए की वित्तीय स्थिति साझा करते हुए कहा था कि साल 2016-17 से 2021-22 के दौरान कुल घाटा 3,209.14 करोड़ रुपये था. डीडीए की ऋण देनदारियां 8,915 करोड़ रुपये थी. 

इन हालातों को देखते हुए एलजी ने डीडीए के अधिकारियों से आम जनता से स्थिति को सुधारने के लिए सुझाव देने को कहा. इसके बाद, फ्लैटों की बिक्री को बढ़ावा देने की रणनीति सुझाने के लिए एक सलाहकार को काम पर रखा गया. तब से नरेला पर 2023 फोकस सहित कई आवास योजनाओं ने बदलाव में योगदान दिया है. 

एलजी की इस पहल से DDA ने नरेला क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ. मेट्रो कनेक्टिविटी, नई डीटीसी बस सेवाएं, शिक्षा हब, विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की योजनाओं को भी बढ़ावा मिला. अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 20 DTC बस रूट नरेला को जोड़ते हैं, जिन्हें जल्द ही 50-60 रूट तक बढ़ाने की योजना है. बीजेपी की नई सरकार इस बहुत जल्द फैसला लेगी.

दिल्ली सरकार का बडा फैसला- 'बांस वृक्षारोपण से भलस्वा लैंडफिल साइट को मिलेगा नया जीवन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget