एक्सप्लोरर

Delhi: डीडीए की साइकल वॉक ट्रैक बनाने की तैयारी, संगम विहार से मालवीय नगर तक होगा इन सुविधाओं का विकास

DDA News: साइकल वॉक प्रोजेक्ट के तहत डीडीए द्वारा संगम विहार से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच साइक्लिंग और वॉक के लिए कच्चा ट्रैक बनाने की योजना है. ट्रैक के दोनों तरफ पौधे भी लगाए जाएंगे.

Delhi News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) राजधानी दिल्ली में विकास कार्यों के साथ जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिए भी कई ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में DDA ने संगम विहार से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 'साइकल वॉक' प्रोजेक्ट का काम शुरू करने जा रही है. इस प्रोजेक्ट के तहत साइक्लिंग और वॉक के लिए कच्चा ट्रैक बनाया जाएगा. इसके दोनों तरफ पौधे भी लगाए जाएंगे.

डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि संजय वन में साइकल ट्रैक और जहांपनाह सिटी फॉरेस्ट में वॉकिंग ट्रैक के सकारात्मक असर को देखने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. दोनों ही प्रोजेक्ट का इकोलॉजी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा. डीडीए के अनुसार संगम विहार क्षेत्र में कीकर के ही अधिक पेड़ हैं, इसलिए इस प्रोजेक्ट में साइकल वॉक के दोनों ओर गूलर, पिलखन आदि के पेड़ लगाए जाएंगे. यहां डीडीए ने नए फॉरेस्ट लैंड के लिए 8 एकड़ जगह भी दी है.

नहीं काटे जाएंगे पेड़

संगम विहार से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 'साइकल वॉक' प्रोजेक्ट पर अमल करते वक्त लगभग 4 हजार पेड़ लगाए जाएंगे. इसके अलावा, यहां लगाई जाने वाली झाड़ियां और घास तितलियों आदि को आकर्षित करने वाली होंगी. यह साइकल ट्रैक और वॉकिंग ट्रैक पूरी तरह कच्चा होगा, जिसे इस तरह तैयार किया जाएग कि इससे किसी पेड़ को कोई नुकसान न पहुंचे. 'साइकल वॉक' डिजाइन करते समय जहांपनाह फॉरेस्ट की बाउंड्री के साथ मौजूदा पाथ का भी ख्याल रखा जाएगा. इसे बनाने के दौरान एक भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा. अगर ऐसा होता तो सीईसी सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (CEC) इस प्रस्ताव को नामंजूर कर सकती है.

बनाए जाएंगे गेटेड एंट्री प्लाजा 

साइकल वॉक' ट्रैक पर पड़ने वाले पेड़ों को बचाने के लिए घुमाव और क्रॉस ओवर बनाने का काम प्रोजेक्ट में शामिल किए गए हैं. सायकल वॉक को समतल करने का भी काम नहीं किया जाएगा. यह सायकल वॉक पूरी तरह से कच्चा होगा और इसके सभी एंट्री प्वाइंट पर संकरे टेबलटॉप होंगे. ताकि बाइक या गाड़ियां अंदर नहीं जा सकें. वहीं साइकल ट्रैक पर साइक्लिस्टों को नियंत्रित करने के लिए गेटेड एंट्री प्लाजा भी होगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget