एक्सप्लोरर

DDA Building Plan: अब सिंगल विंडो के तहत मिलेगी डीडीए बिल्डिंग प्लान को मंजूरी, लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर  

Delhi Development Authority: डीडीए के नियमों के मुताबिक अभी तक बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति के लिए नागरिक सेवा केंद्र काउंटर के जरिए फाइलें महीनों तक विभिन्न विभागों में घूमती रहती थीं. 

Delhi DDA News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपने क्षेत्राधिकार में भवन निर्माण प्लान को पास करने में तेजी लाने के मकसद से बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत होने वाले कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बड़ी पहल की शुरुआत की है. इसके पहल के तहत डीडीए जल्द ही सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू करेगा, जिससे अब बिल्डिंग प्लान पास कराने के लिए लोगों को डीडीए के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. 

दिल्ली विकास प्राधिकरण के ताजा फैसले के तहत अब सिंगल विंडो ऑनलाइन पर ही आवेदन होगा और इसी पर बिल्डिंग प्लान को स्वीकृति मिल जाएगी. इस दिशा में प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) जारी कर दिया है. इसके माध्यम से डीडीए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सुविधा शुरू करने के लिए निविदा के माध्यम से उपयुक्त एजेंसी का चुनाव करेगा जो इस काम को शुरू कर के आगे बढ़ाएगी.

ऑफलाइन सिस्टम में लोगों को होती है ये दिक्कत

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति के लिए नागरिक सेवा केंद्र के काउंटर पर आवेदन देना होता था. फाइलें महीनों तक डीडीए के विभिन्न विभागों में घूमती रहती थीं, लेकिन सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम शुरू होने से बिल्डिंग प्लान की फाइल केवल संबंधित अधिकारियों के पास ही जाएगी और यहां से तय समय में स्वीकृति मिल जाएगी. अगर जरूरी हुआ तो अन्य अधिकारी के पास से भी इस फाइल को ऑनलाइन ही मंजूरी मिल जाएगी. लोगों को भी पता रहेगा कि उनकी फाइल का स्टेटस क्या है, जबकि ऑफलाइन सिस्टम में लोगों को फाईल का स्टेटस पता करने में भी दिक्कत होती है.

ऑनलाइन से प्लान को पास करना होगा आसान

​डीडीए के अधिकारियों की मानें तो आनलाइन बिल्डिंग प्लान स्वीकृति से बड़ी कॉमर्शियल व नॉन कॉमर्शियल बिल्डिंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हाउसिंग सोसायटी, माल एवं मार्केट आदि के लिए स्वीकृति मिलना आसान हो जाएगा. ऑनलाइन सिस्टम को शुरू करने से डीडीए की भी कार्यक्षमता बढ़ेगी और काम ज्यादा तेजी के साथ हो सकेगा. यही वजह है कि डीडीए अपनी शत प्रतिशत सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए तेजी से काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi Nangloi Flyover Repair Work: पीरागढी से टीकरी बॉर्डर कैरिज-वे आज से बंद, ये है बड़ी वजह

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
'PM अपनी पुलिस से ऐसा व्यवहार करवा रहे जैसे हम...', संजय सिंह का हमला
'PM अपनी पुलिस से ऐसा व्यवहार करवा रहे जैसे हम...', संजय सिंह का हमला
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए डिटेन किया क्योंकि...', प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC, अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर क्या कहा?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget