एक्सप्लोरर

Delhi Electricity Bill: दिल्ली में बिजली बिल के नाम पर ठगी, अब कंज्यूमर के हित में डिस्कॉम ने शुरू की ये पहल

Delhi Electricity Bill: बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे एसएमएस, वाट्सएप पर आए किसी भी अज्ञात लिंक को क्लिक न करें. न ही अंजान शख्स के कहने पर साफ्टवेयर या मोबाइल एप डाउनलोड करें. 

Delhi Electricity Fake Bill: दिल्ली में बिजली बिल भुगतान के नाम पर बीते कुछ महीनों में कई उपभोक्ताओं से साइबर ठगी के मामले सामने आये हैं. इस ठगी से बचाने के लिए दिल्ली में बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने की पहल की शुरुआत की है. इसके तहत दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियां (डिस्कॉम) बीएसईएस और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान के सही माध्यमों की जानकारी देकर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करने में जुट गई है.

बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अधिकृत भुगतान माध्यम यानी, बिजली कंपनियों की वेबसाइट, मोबाइल एप, वाट्सएप, यूपीआई, इ-वॉलेट आदि तरीकों से ही सुरक्षित भुगतान करें. 

इसके अलावा, बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे एसएमएस, वाट्सएप पर आए किसी भी अज्ञात लिंक को क्लिक न करें. न ही, फोन, ईमेल या मैसेज से किसी अंजान शख्स के कहने पर बिल भुगतान के लिए कोई अज्ञात साफ्टवेयर या मोबाइल एप डाउनलोड न करें. न ही साइबर ठगों के निर्देशानुसार भुगतान करें. संदेहास्पद नंबर पर कॉल करने से बचें और किसी भी व्यक्ति को ओटीपी या मोबाइल और वित्तीय सूचना से संबंधित जानकारी न दें.

ऐसे ठगी को अंजाम देते हैं साइबर ठग

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में राजधानी दिल्ली समेत देश भर में बिजली के बिल के भुगतान के नाम और ठगी के कई मामले सामने आए हैं. जिसमें साइबर ठगों द्वारा उपभोक्ताओं को एसएमएस, ईमेल, कॉल या वाट्सएप के माध्यम से मैसेज या कॉल के माध्यम से बिजली का बिल न भरने पर लाइट काट दिए जाने की बात कही जाती है. ऐसे मैसेज और कॉल के झांसे में आकर कई लोगों ने ठगों द्वारा भेजे गए लिंक या उनके द्वारा डाऊनलोड कराए गए एप, सॉफ्टवेयर से भुगतान से भुगतान की कोशिश की और आखिर में ठगी के शिकार हो गए.

बिजली वितरण कंपनियों ने साइबर ठगों से बचाव के लिए सावधानी बरतें और अधिकृत माध्यम से ही बिलों का भुगतान करने की सलाह दी है. साथ ही किसी से भी क्रेडिट-डेबिट कार्ड और ओटीपी आदि की जानकारी साझा न करने की हिदायत दी है. 

ठगी होने पर यहां करें शिकायत

बावजूद इसके यदि आप ठगी के शिकार हो जाते हैं या फिर आपके पास ऐसे ठगों का मैसेज या कॉल आता है, तो तुरंत ही इसकी शिकायत डिस्कॉम और पुलिस साइबर क्राइम सेल से करें. उपभोक्ता टीपीडीडीएल को 011- 66757966 पर कॉल या फिर consumercare@ tatapower-ddl.com पर ईमेल कर सकते हैं. 

बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड 19123 नंबर पर और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) 19122 नंबर पर कॉल कर या www.bsesdelhi.com पर भी शिकायत कर सकते हैं. साइबर क्राइम में 1930 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं.

दिल्ली में लड़की से जुड़े केस में विवाद, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की कड़े से पीट-पीटकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
Delhi: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
दिल्ली: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
विवाद के बीच इस खिलाड़ी ने कर दिया पाकिस्तान-बांग्लादेश का समर्थन, ICC पर लगाए गंभीर आरोप
विवाद के बीच इस खिलाड़ी ने कर दिया पाकिस्तान-बांग्लादेश का समर्थन, ICC पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
Delhi: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
दिल्ली: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
विवाद के बीच इस खिलाड़ी ने कर दिया पाकिस्तान-बांग्लादेश का समर्थन, ICC पर लगाए गंभीर आरोप
विवाद के बीच इस खिलाड़ी ने कर दिया पाकिस्तान-बांग्लादेश का समर्थन, ICC पर लगाए गंभीर आरोप
Jana Nayagan Release date: 'जन नायगन’ में मेकर्स ने किए सीबीएफसी के बताए कट, जानें- कब रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म?
'जन नायगन’ में मेकर्स ने किए सीबीएफसी के बताए कट, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
NET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर
NET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का अवसर
Flying Snakes: जमीन‌ पर रेंगने वाले सांपों से कितने खतरनाक उड़ने वाले सांप, जानें इनमें कितना‌ होता है जहर?
जमीन‌ पर रेंगने वाले सांपों से कितने खतरनाक उड़ने वाले सांप, जानें इनमें कितना‌ होता है जहर?
मेडिकल इमरजेंसी में सुबह 4 बजे नहीं मिली कैब, Blinkit की फ्री एंबुलेंस सर्विस ने बचाई जान, मामला वायरल
मेडिकल इमरजेंसी में सुबह 4 बजे नहीं मिली कैब, Blinkit की फ्री एंबुलेंस सर्विस ने बचाई जान, मामला वायरल
Embed widget