एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR से ग्रैप-4 की पाबंदियां हटने पर व्यापारियों ने ली राहत की सांस, CTI ने की ये मांग

Delhi NCR GRAPE 4: व्यापारिक संगठनों को उम्मीद है कि प्रदूषण के कारण ग्रैप- 4 की पाबंदी हटने से कारोबार पटरी पर आएगा. पिछले एक महीने में कारोबार को हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी.

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 (GRAP-4) की पाबंदियां हटने से व्यापारियों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है. व्यापारिक संगठनों का कहना है कि प्रदूषण की मार और ग्रैप-4 के प्रतिबंधों ने कारोबार पर गंभीर असर डाला है.

एक अनुमान के मुताबिक पिछले एक महीने में कारोबार को लगभग 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि ग्रैप -4 की पाबंदियों के कारण व्यावसायिक और हल्के वाहनों का संचालन बाधित हुआ.

दिल्ली के बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या में भारी गिरावट का सीधा प्रभाव रिटेल बाजार, उद्योग और पर्यटन पर पड़ा. दिल्ली आने वाले खरीदारों की संख्या में भी भारी गिरावट आई. सामान्य दिनों में एनसीआर से 3-4 लाख लोग खरीदारी के लिए आते थे. ग्रैप-4 की पाबंदियों के कारण खरीदारों की संख्या घटकर एक लाख रह गई. दिल्ली के स्थानीय खरीदारों ने भी बाजारों में आने के बजाय ऑनलाइन का रुख कर लिया. ऑनलाइन खरीदारी से दिल्ली के कारोबार को रोजाना लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ग्रैप-4 की पाबंदी हटने का व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत

गोयल ने ग्रैप-4 की पाबंदियों के लिए स्थायी मापदंड बनाने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता का आंकड़ा 400 से ऊपर जाने पर प्रतिबंध लगाए जाएं. वायु गुणवत्ता सूचकांक के 400 से नीचे आने पर प्रतिबंधों को खत्म कर देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ग्रैप-4 के स्थायी मापदंड होने से व्यापार, उद्योग और पर्यटन को होने वाला नुकसान रोका जा सकेगा. सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने बताया कि निर्माण कार्यों पर रोक से मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था. दिल्ली में शादियों और इवेंट्स का सीजन भी ग्रैप-4 से प्रभावित हुआ. 200 से अधिक कार्यक्रम स्थगित हो गए. दिल्ली का पर्यटन उद्योग भी ठप हो गया. व्यापारिक संगठनों ने ग्रैप-4 की पाबंदियों के हटने का स्वागत करते हुए भविष्य में प्रदूषण पर ठोस नीतियों की मांग की है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में महिला मतदाताओं पर AAP की पैनी नजर, साधने के लिए बनाई माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget