एक्सप्लोरर

Delhi Corona News: दिल्ली में डरा रहा है धीरे धीरे बढ़ता कोरोना, पिछले पांच दिन के आंकड़े से समझें कैसे हैं हालात?

Delhi: दिल्ली में पिछले 5 दिनों में कोरोना के मामलों में 25% की वृद्धि हुई है, बुधवार को लगातार छठे दिन राजधानी में 1 हजार से अधिक कोरोना के मामले दर्ज हुए

Delhi Corona Update: देश की राजधानी में कोरोना को लेकर स्थिति फिर से भयावह होती जा रही है. बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 4,832 हो गई है. दिल्ली में अब तक कोरोना के 18 लाख 78 हजार 458 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा बढ़कर 26 हजार 170 हो गया है.

पिछले 5 दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में 25% की वृद्धि

बुधवार को लगातार छठे दिन दिल्ली में कोरोना के 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. शनिवार यानी 23 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के 1 हजार 94 मामले, रविवार को 1 हजार 83 मामले, सोमवार को 1 हजार 11 मामले, मंगलवार को 1 हजार 204 मामले और बुधवार यानी 27 अप्रैल को कोरोना के 1 हजार 367 कोरोना के मामले दर्ज किये गए थे. यानी पिछले पांच दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में 25% की वृद्धि हुई है. 

दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त बेड

कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक चौबंद करना शुरू कर दिया है. वर्तमान में दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9 हजार 390 वेड उपस्थित हैं, जिनमें से केवल 148 बेड घिरे हुए हैं.

मास्क न पहनने पर 500 रुपए का चालान
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. वहीं कोरोना के दिशानिर्देशों और मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना भरना होगा. सरकार  ने 12 अप्रैल को मास्क की पाबंदियां हटा ली थीं, लेकिन हालात बिगड़ते देख दोबारा पाबंदियों को लागू किया गया है.

यह भी पढ़ें:

Delhi Free Electricity: दिल्ली में किराए पर रहते हैं तब भी मिलेगी फ्री बिजली, जानें इसके लिए क्या करना होगा?

Delhi Temporary Ration Coupon: दिल्ली में अस्थाई राशन कूपन स्कीम क्या है, कौन उठा सकते हैं लाभ और कैसे करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget