एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: कांग्रेस का बीजेपी और AAP पर हमला, कहा- 'दिल्ली की जनता त्रस्त, सरकार मस्त'

Delhi Pollution Today: दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण जहां आम जनता परेशान है वहीं यह मुद्दा राजनीतिक हमलों की वजह बन गया है. इस बीच कांग्रेस के कार्य़कर्ताओं ने दिल्ली में इसको लेकर प्रदर्शन किया.

Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) के मामले में कांग्रेस के नेताओं ने अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर लवली ने केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) और दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया है. लवली ने कहा कि बीजेपी का ध्यान दूसरे राज्यों के चुनाव पर है जबकि आम आदमी पार्टी को इस बात की चिंता है कि वह सरकार बाहर से चलाए या जेल से चलाए. 

बीजेपी और आप पर तंज करते हुए अरविंदर लवली ने कहा, ''दिल्ली को कैसे दमघोटू माहौल से कैसे बाहर निकालें, इस पर काम करने की जगह, यह देश का और दिल्ली का दुर्भाग्य है कि केंद्रीय कैबिनेट इस बात में व्यस्त कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कैसे जनता को कैसे रिझाया जाए. और दिल्ली की कैबिनेट इसमें व्यस्त है कि सरकार बाहर से चलाई जाए या अंदर (जेल) से चलाई जाए. जनमत संग्रहण कराना है या नहीं कराना है. ऐसे समय में जब कैबिनेट का काम दिल्ली के लोगों को राहत देना है. दोनों की कैबिनेट अपने-अपने कामों में व्यस्त है.''

दिल्ली की जनता त्रस्त, सरकार मस्त- कांग्रेस
कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं. अरविंदर लवली के अलावा कृष्णा तीरथ भी प्रदर्शन करती दिखीं.  मुंह में मास्क लगाए और हाथ में बैनर लिए कांग्रेस कार्य़कर्ता नारेबाजी कर रहे थे.  कांग्रेस का आरोप है कि प्रदूषण से दिल्ली की जनता त्रस्त है जबकि केंद्र और दिल्ली सरकार मस्त है. बता दें कि कांग्रेस की ओऱ से लवली लगातार वायु प्रदूषण का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि दिल्ली और केंद्र की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है. उन्होंने बीजेपी और आम से राजनीति छोड़कर समस्या का हल निकालने की भी अपील की थी. 

ये भी पढ़ें-  Delhi: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान पर बांसुरी स्वराज बोलीं- 'वह भूल गए कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget