एक्सप्लोरर

'दिल्ली डूबी, काम अभी भी अधूरा', कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला

Delhi News: दिल्ली में हुई बिन मौसम बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि नालों की सफाई का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है.

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में हुई बिन मौसम बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति को लेकर रेखा गुप्ता सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि 30 मई तक नालों की सफाई का दावा पूरी तरह खोखला है, क्योंकि जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू ही नहीं हुआ है.

देवेंद्र यादव ने कहा कि एक घंटे की बारिश ने दिल्ली को डुबो दिया और सरकार अब जागी है. उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के बयान को 'सिर्फ बयानबाज़ी' करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन महीनों में सिर्फ वादे किए हैं, काम कुछ नहीं किया.

'जलभराव की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा'
देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केवल मजनू का टीला और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोल्फ लिंक जैसी पॉश कॉलोनियों का निरीक्षण कर रही हैं, लेकिन पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली की जेजे कॉलोनियों और अनधिकृत बस्तियों में जलभराव की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है.

देवेंद्र यादव ने कहा, ''बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार भी विकास को सिर्फ कागज़ों पर सीमित रखे हुए है.

'शीला दीक्षित सरकार के दौरान पूरी होती थी सफाई'
देवेंद्र यादव ने कहा, “बीजेपी जानती थी कि हर साल मानसून में दिल्ली जलभराव से जूझती है, फिर भी सफाई का काम शुरू नहीं किया गया.” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में, विशेषकर शीला दीक्षित सरकार के दौरान, मई के मध्य तक नालों की सफाई पूरी हो जाती थी, जिससे दिल्ली में कभी जलभराव नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि अगर इस बार भी मानसून में जलभराव की स्थिति बनी, तो बीजेपी की नाकामी जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो जाएगी.

'जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा'
देवेंद्र यादव ने अंत में कहा कि प्रवेश वर्मा ने 22 मार्च को कहा था कि अगर जलभराव हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा, लेकिन एक दिन की बारिश के बाद भी किसी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ बयान देते हैं, जवाबदेही से बचते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: सावधान! आज फिर आंधी और बारिश का येलो अलर्ट, IMD का अगले 3 दिनों के लिए क्या है अपडेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget