एक्सप्लोरर

Delhi: बजट पूर्व चर्चा में व्यापारियों ने उठाया अफसरशाही का मुद्दा, क्या बोलीं CM रेखा गुप्ता?

Delhi News: दिल्ली सरकार बजट की तैयारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट पर व्यापारी वर्ग का सुझाव लेने के लिए बैठक की. बैठक में चिंताओं और समस्याओं को उठाया गया.

Delhi Budget 2025-26: दिल्ली की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार बजट की तैयारियों में जुट गई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज (गुरुवार) व्यापारिक संगठनों और उद्यमियों से मुलाकात की. उन्होंने व्यापारियों से संवाद कर आगामी बजट के लिए सुझाव लिए. व्यापारियों ने अफसरशाही, सीवर और शौचालय जैसी बुनियादी समस्याओं का मुद्दा उठाया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रचार नहीं व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगी. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना भी साधा.

मुख्यमंत्री ने कहा, "अब जनता को असली राहत देने का काम किया जाएगा. विकसित दिल्ली के तहत बजट पूर्व राय लेने की शुरुआत की गई है. व्यापारियों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा." उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार सिर्फ बड़े-बड़े वादे करती थी. व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अफसरशाही की वजह से आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया.

मुख्यमंत्री ने बजट पूर्व की चर्चा

उन्होंने बताया कि अनुमति, लाइसेंस और अन्य सरकारी कार्यों में बेवजह देरी होती है. बाजारों में सीवर जाम और सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति भी बड़ी समस्या है. बाजारों में साफ-सफाई का अभाव है. गंदगी से ग्राहकों की संख्या पर असर पड़ता है. व्यापारियों ने कहा कि टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलती हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं और चिंताओं को ध्यानपूर्वक सुना. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जल्द समस्याओं पर काम शुरू करेगी.

व्यापारियों को मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. सरकार की प्राथमिकता में व्यापार को बढ़ावा देना शामिल है. उन्होंने अधिकारियों को व्यापारियों से नियमित संवाद करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि व्यापारी और अधिकारी के बीच नियमित संवाद से समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने बजट में व्यापारियों के सुझावों को शामिल करने का भरोसा भी दिया. बता दें कि दिल्ली सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली को विकसित शहर बनाने के लिए कई बड़े बदलाव करने की बात कही है. 

ये भी पढ़ें- लुटियंस दिल्ली की सड़कें होंगी चकाचक, NDMC ने तय की डेडलाइन, पहले चरण में जानिए क्या है प्लान?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget