एक्सप्लोरर

सीएम रेखा गुप्ता के हमलावर का है आपराधिक इतिहास, रेकी का CCTV फुटेज आया सामने

CM Rekha Gupta Attacker: सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजकोट के राजेश खेमजी का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है. उसपर पांच मामले दर्ज थे, जिनमें से चार में कोर्ट ने उसे निर्दोष घोषित किया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने वाला आरोपी राजेश खिमजी असल में एक क्रिमिनल है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजेश खिमजी सकरिया पर पहले से ही 5 आपराधिक केस दर्ज थे. इनमें से 4 मामलों में कोर्ट ने उसे निर्दोष घोषित कर रिहा कर दिया था, जबकि एक मामले में अभी सुनवाई बाकी है. 

इतना ही नहीं, हमले से एक दिन पहले (19 अगस्त) को वह मुख्यमंत्री आवास की रेकी करते भी देखा गया है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में वह 19 अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी करते हुए दिखाई दे रहा है. आज जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गुजरात पुलिस के संपर्क में दिल्ली पुलिस
राजेश खिमजी को हिरासत में लिए जाने के बाद पता चला कि वह राजकोट में रहता है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत गुजरात पुलिस से संपर्क किया और उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड चेक कराया. सामने आया कि राजेश खिमजी पर पहले से 5 केस दर्ज थे. सभी  फौजदारी के मामले थे, जिनमें से चार में उसे बरी कर दिया गया है.

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी यह दावा किया था कि हमलावर राजेश बिना कागज के ही जनसुनवाई में पहुंचा था. यानी उसके पास कोई मुद्दा नहीं था जिसके लिए मदद मांगने आया हो. वह केवल हमला करने के मकसद से आया था. इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को कंधे और सिर में चोट आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर
श्रद्धा वालकर केस: आफताब ने की थी ये अपील, कोर्ट ने किया मंजूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget