एक्सप्लोरर

'केंद्र सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर कटवा रही वोट', CM आतिशी का केंद्र पर बड़ा आरोप

Delhi Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का आरोप है कि केंद्र सरकार एसडीएम और अधिकारियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर 'आप' के वोट काटने की साजिश कर रही है.

Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर दिल्ली वालों के वोट काटने की साजिश की जा रही है. एसडीएम और अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार दिल्ली में बड़े स्तर पर वोट कटवा रही है. 

केंद्र सरकार की इस साजिश का खुलासा करते हुए वरिष्ठ 'आप' नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "एसडीएम ऑफिस से एईआरओ-बीएलओ को एक लिस्ट के जरिए आप वोटरों के नाम काटने के आदेश दिए जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि किसी भी एईआरओ-बीएलओ पर वोट काटने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो उसकी रिकॉर्डिंग मुझे भेजें ताकि उन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

'केंद्र सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही'
सीएम आतिशी ने कहा, "केंद्र सरकार दिल्ली वालों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश रच रही है. आने वाले दिल्ली के विधानसभा चुनावों को गलत तरीके से जीतने के लिए केंद्र सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है. केंद्र सरकार एक बहुत बड़े स्तर पर सरकारी तंत्र के माध्यम से दिल्ली वालों के वोट काटने का काम शुरू कर रही है."

'केंद्र सरकार के नुमाइंदे एलजी साहब के हाथ में'
उन्होंने कहा, "ये एक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा एक षड्यंत्र है. जिसके पहले कदम में 28 अक्टूबर को एलजी साहब द्वारा दिल्ली में 29 एसडीएम-एडीएम को बदलने का आदेश निकाला गया. दिल्ली में अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग जीएनसीटीडी अमेंडमेंट एक्ट के तहत केंद्र सरकार के नुमाइंदे एलजी साहब के हाथ में है. 28 अक्टूबर को दिल्ली में 29 एडीएम-एसडीएम को बदला जाता है. उसके बाद अधिकारियों को बड़े स्तर पर वोट काटने के आदेश दिए जाते हैं.''

सीएम आतिशी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कई बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) जिनमें आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, सरकारी स्कूल के टीचर शामिल होते हैं. ऐसे कई बीएलओ ने हमसे संपर्क किया और बताया कि उनपर बहुत बड़े स्तर पर वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक डीएम ने जिनके अंतर्गत 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं.

'वोट कटवाने का काम कर रही है'
उन्होंने हर विधानसभा के असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) को वोट काटने के लिए उनकी विधानसभा क्षेत्रों के 20,000 वोटरों की लिस्ट दी है. एईआरओ और बीएलओ को बताया गया है कि ये लिस्ट केंद्र सरकार ने पार्टी के माध्यम से इकट्ठा की है. इसमें जो जो आम आदमी पार्टी के वोटर हैं, उनकी लिस्ट तैयार की गई है. पार्टी के माध्यम से केंद्र सरकार को दी गई है और केंद्र सरकार अफसरों पर दबाव बनाकर ये वोट कटवाने का काम कर रही है.

मेरी सभी एईआरओ-बीएलओ से अपील है कि यदि किसी भी अधिकारी द्वारा उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है तो उसकी रिकॉर्डिंग कर मुझे भेजे, लोकतंत्र की हत्या के इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश करें ताकि इन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें: CM आतिशी ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन, NCC कैडेट्स को बेहतरीन तोहफा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget