एक्सप्लोरर

CM आतिशी ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का किया उद्घाटन, NCC कैडेट्स को बेहतरीन तोहफा

Delhi News: दिल्ली सरकार ने वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया.आतिशी ने कहा, 'युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, उन्हें सही दिशा मिलेगी तो भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

Delhi News: एनसीसी कैडेट्स को दिल्ली सरकार की ओर से तोहफा मिला है. दिल्ली सरकार द्वारा एनसीसी भवन रोहिणी में वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया है. मंगलवार (26 नवंबर) को सीएम आतिशी ने एनसीसी कैडेट्स के लिए देश के पहले अंडरग्राउंड शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, शूटिंग महंगा स्पोर्ट्स है, लेकिन पैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा के आड़े न आए इसलिए दिल्ली सरकार ने इस अत्याधुनिक शूटिंग रेंज की शुरुआत की है.

उन्होंने कहा कि, हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, मुझे उम्मीद है कि, भारत का अगला ओलंपिक गोल्ड इस शूटिंग रेंज से ट्रेनिंग लिए खिलाड़ी लेकर आयेंगे. आतिशी ने कहा कि, हमारे देश में प्रतिभा, जज्बा, प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं; अगर हमारे युवाओं को सही दिशा मिलती है तो भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता. बता दें कि ट्रेनिंग के लिए ये शूटिंग रेंज 24x7 साल में 365 दिन खुला रहेगा.

शूटिंग रेंज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
25 मीटर रेंज का ये फायरिंग रेंज बुलेट प्रूफ सीलिंग, 6 फायरिंग लेन, इलेक्ट्रॉनिक टारगेट कंट्रोल सिस्टम सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. उद्घाटन के मौके पर सीएम आतिशी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि, "इस शूटिंग रेंज को देखकर बहुत खुशी हुई कि, यहाँ इतना एडवांस्ड शूटिंग रेंज हमारे एनसीसी कैडेट्स के लिए बनकर तैयार हुआ है.

सीएम आतिशी ने कहा कि, "मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि, जो स्टूडेंट्स दिल्ली के सरकारी स्कूलों से निकलेंगे वो देश के लिए मर-मिटने की भावना के साथ निकलेंगे. और मुझे ये भी भरोसा है कि, एनसीसी से जुड़े कैडेट्स भी इसी देशभक्ति की भावना से आगे बढ़ेंगे तो हमारे देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. जितनी प्रतिभा, जज्बा, प्राकृतिक संसाधन हमारे देश में है अगर हमारे युवाओं को सही दिशा मिलती है तो हमारे देश को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है.

शूटिंग रेंज की विशेषताएं:

  1. मल्टी-फंक्शन टारगेट सिस्टम -25-मीटर की लाइव फायर रेंज, जिसमें 6 फायरिंग लेन हैं
  2. ऑटोमैटिक स्टील बुलेट ट्रैप सिस्टम. -दीवारों और फर्श पर बुलेट रिकोशे (टकराकर वापस आने) से बचाव
  3. टारगेट सिस्टम को बुलेट हिट से बचाने के लिए सुरक्षा दीवारें -बेहतर वेंटिलेशन और शोर कम करने की सुविधा
  4. रात में फायरिंग अभ्यास के लिए सामान्य और फोकस्ड लाइटिंग
  5. फर्श पर एंटी-रिकोशे टाइल्स
  6. छत के लिए सस्पेंडेड आर्मर्ड प्लेट्स
  7. सुरक्षा के लिए टफन ग्लास -सॉफ़्टवेयर से नियंत्रित इलेक्ट्रॉनिक मल्टी-फंक्शन टारगेट सिस्टम, जिसमें वायरलेस पॉप-अप टर्निंग टारगेट सिस्टम है, जो छिपे हुए टार्गेट्स को दिखाता है

यह रेंज 24x7, पूरे साल चालू रहेगी, जिससे एनसीसी कैडेट्स को प्राइवेट या अन्य रेंज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. प्रैक्टिस के लिए विभिन्न हथियार-यह रेंज सभी छोटे हथियारों की शूटिंग प्रैक्टिस के लिए लैस है, जो कैडेट्स को सुविधाजनक और सटीक ट्रेनिंग का अवसर प्रदान करती है. अंडरग्राउंड होने के कारण यह सुविधा हर मौसम में चालू रहती है, जिससे प्रशिक्षण बिना किसी रुकावट के जारी रह सके. अत्याधुनिक तकनीक-उन्नत फायरिंग पॉइंट्स और स्वचालित टारगेट सिस्टम से लैस यह रेंज कैडेट्स को एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण अनुभव प्रदान करती है, जहां टारगेट एक बटन के प्रेस पर शूटर की ओर बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जहां हुए बड़े क्राइम, वहां जाएंगे अरविंद केजरीवाल, क्यों कहा- 'एक्सटॉर्शन कैपिटल बन जाएगा'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget