एक्सप्लोरर

'अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए BJP ने भेजा हार्ड कोर क्रिमिनल', CM आतिशी का बड़ा दावा  

Delhi News: आतिशी ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है. ईसी के अधिकारी चुप हैं. जबकि इस वक्त सबसे ज्यादा पावर उसी के पास है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Delhi Latest News: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रशिक्षित गुंडे भेजे थे. साफ है कि चुनावी हार की घबराहट में बीजेपी ऐसा करवा रही है.

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, "यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधी और गुंडे भेजे गए थे. हमले में शामिल दूसरा शख्स रोहित त्यागी है, जो लगातार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है."

उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में दूसरा आरोपी भी अपराधी है. उस पर 2011 में चोरी का एक मामला और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है. तीसरा शख्स जो वहां मौजूद था, उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है."

आतिशी के अनुसार, "इन सभी मामलों से पता चलता है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले तीनों गुंडे कोई साधारण बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि प्रशिक्षित गुंडे और अपराधी हैं. यह साफ है कि चुनाव की घबराहट में बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है."

आतिशी ने पूछा है कि कौन थे ये लोग जिन्होंने हमला किया? अगर ये ईंट लग जाती तो क्या होता? आतिशी ने कहा शैंकी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है. राहुल उर्फ शैंकी पर डकैती जैसे अपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ आईपीसी 394 के तहत भी मामला दर्ज है.

आतिशी ने ये भी कहा कि प्रवेश वर्मा ने अपने पास हार्ड कोर क्रिमिनल रख हुआ है. ये गुंडे अरविंद केजरीवाल और आप के लिए रखा गया है. आतिशी ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है. ईसी के अधिकारी चुप हैं. जबकि इस वक्त सबसे ज्यादा पावर इलेक्शन कमीशन के पास है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

केजरीवाल की हत्या की साजिश- संजय सिंह 

आप सांसद संजय सिंह ने इस मसले पर​ कहा, "ये हत्यारे किस्म के लोग प्रवेश वर्मा का प्रचार करने आए हैं या अरविंद केजरीवाल को मारने. आखिर ये किसलिए दिल्ली में आए हैं? आए दिन अरविंद केजरीवाल पर हमला हो रहा है. आज देश में कोई भी संस्था बची है तो उसे मैं बताना चाहता हूं कि ये एक घटना नहीं है बल्कि ये अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश है."

दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा भी इस साजिश में शामिल हैं. यह चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश है. अमित शाह को इन कायराना हरकतों से बाज आएं. हम इन सबसे डरने वाले नहीं हैं.  

संजय सिंह ने कहा कि जूते और रुपए बाट लिया. हर हथकंडे अपनाकर देख लिया. चुनाव नहीं जीत पा रहे तो अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश में ये लोग जुट गए हैं. उन्होंने प्रवेश वर्मा के आरोपों के जवाब में कहा कि सारे चीज का वीडियो मौजूद है. प्रवेश वर्मा का आरोपी पर गाड़ी चढ़ाने वाला बयान बचाव की कोशिश भर है. हमारे पास वीडियो है. अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेके गए हैं. 

अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर गोपाल राय का बड़ा दावा, 'हार के खौफ से BJP वाले...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में छठ पर छुट्टी होगी या नहीं? रेखा गुप्ता सरकार ने लिया यह फैसला
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली पर भी पड़ेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget