एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना होगा और आसान, कल से 140 नए चार्जिंग पॉइंट की होगी शुरुआत

Electric Vehicle Charging Point: राजधानी दिल्ली में ई-वाहन चलाने वालों को 27 जून से यातायात में और सुविधा होने जा रही है. दिल्ली के 100 से अधिक स्थानों पर अब नए चार्जिंग प्वाइंट लगाए जा रहे हैं.

Delhi News: इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) चालकों को दिल्ली (Delhi) सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. 27 जून को दिल्ली में 140 नए चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेशनल हो जाएंगे. साथ ही 48 बैटरी स्वैपिंग सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इन चार्जिंग पॉइंट्स का शुभारंभ कर जनता को समर्पित करेंगे.

बता दें कि, दिल्ली में भारत का 4500 सार्वजनिक चार्जिंग प्वाइंट का सबसे बड़ा नेटवर्क है. दिल्ली में सबसे सस्ती सार्वजनिक चार्जिंग केवल तीन रुपये प्रति यूनिट है. जहां ई-वाहन चालक अपने ईवी को महज तीन रुपये यूनिट की दर पर चार्ज कर सकेंगे. दिल्ली में 42 स्थानों पर भारत में सबसे कम चार्जिंग दाम वाले ये स्टेशन तैयार किए गए हैं.  दिल्ली में 62 बैटरी स्वैपिंग सुविधाएं हैं. दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलेक्ट्रिक चार्जर की जरूरत महसूस की जा रही है. इसलिए दिल्ली सरकार चार्जिंग पॉइंट को भी बढ़ा रही है. दिल्ली सरकार की योजना 2025 तक 18 हजार चार्जिंग प्वाइंट को तैयार करने की है.

इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी पर सरकार देती है सब्सिडी
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 7अगस्त 2020 को दिल्ली ईवी पॉलिसी की शुरुआत की थी. सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद से जुड़े शुरुआती लागत के बोझ को कम करने के लिए पर्याप्त सब्सिडी दी है. इलेक्ट्रिक कारों के लिए 1.5 लाख रुपये, ई-रिक्शा के लिए 30 हजार रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 5 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी गई है. अब तक 1.2 लाख ईवी के लिए कुल 120 करोड़ की टैक्स छूट दी गई है और सब्सिडी में 169 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं.

ई-वाहन चलाना इसलिए है किफायती
इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों को यात्रा के लिए ईंधन की तुलना में काफी कम पैसे ख़र्चने पड़ते हैं. दोपहिया वाहन को एक किलोमीटर ले जाने में सात पैसे खर्च करने पड़ते हैं जबकि तिपहिया वाहन में 8 पैसे जबकि चार पहिया वाहनों में 33 पैसे प्रति किलोमीटर खर्च आता है.  इसके लिए दिल्ली में कहीं भी चार्जर लगाने के लिए सिंगल विंडो सुविधा है. 

ये भी पढ़ें- Delhi: सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, CM केजरीवाल बोले- 'कल तक शिक्षकों की इज्जत...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget