एक्सप्लोरर

Delhi: सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, CM केजरीवाल बोले- 'कल तक शिक्षकों की इज्जत...'

Delhi Govt School Inauguration: दिल्ली के एक और इलाके में स्कूल के नए भवन का निर्माण किया गया है. इस स्कूल में छात्रों को आधुनिक तकनीक की मदद से पढ़ाया जाएगा. यहां नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाई होगी.

Delhi News: राजधानी के लिबासपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल (Govt School) के नए भवन का उद्घाटन किया गया है. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और शिक्षा मंत्री आतिशी (Atishi) समेत विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षकों की हौसला अफजाई की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल तक सरकारी शिक्षकों की कोई इज्जत नहीं करता था, कहते थे कि वह काम नहीं करते मूंगफली तोड़ते रहते हैं स्वीटर बुनते रहते हैं लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूलो के शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि अब दिल्ली स्कूलों की तस्वीर बदल रही है.

 दिल्ली के लिबासपुर गांव में शुरू किए गए सरकारी स्कूल के नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस स्कूल में 2000 छात्रों के लिए कक्षा नर्सरी से 12वीं तक पढ़ने की क्षमता होगी. चार मंजिला भवन में मॉडर्न स्टाफरूम, लाइब्रेरी, लिफ्ट, ऑडिटोरियम, अत्याधुनिक लैब और साफ पानी की सुविधा होगी. इस दौरान दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने बच्चों को और दिल्ली वालों को बधाई देते हुए कहा कि अब तो दिल्ली के सरकारी स्कूल राजधानी को ही नहीं बल्कि देश के प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ देंगे.

सरकारी स्कूल के 1000 बच्चों ने क्वालीफाई किया NEET
 इस मौके पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि दिल्ली सीएम ने एक सपना देखा था कि बच्चा अमीर घर से हो या गरीब घर से, हर बच्चे को एक अच्छी शिक्षा मिले. दिल्ली के लोगों के आशीर्वाद के बदौलत एक ऐसी सरकार चुनी गई है जो बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा पर लगाती है और यह देश की पहली और इकलौती सरकार है. यही नतीजा है कि इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूल के 1000 से अधिक बच्चे NEET में और 700 से अधिक बच्चों ने JEE क्वालीफाई किया है.

IIM अहमदाबाद में ट्रेनिंग लेंगे एमसीडी स्कूल के टीचर
 इस मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि आज हमने अमीर और गरीब के बीच की खाई को खत्म कर दिया है. आज दिल्ली के 80 प्रतिशत सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हो गए हैं. एमसीडी के स्कूल अभी बहुत बुरी हालत में है, इन स्कूलों को भी ठीक करना है.  5- 7 सालों में एमसीडी स्कूल भी शानदार हो जाएंगे, इनके शिक्षकों को IIM अहमदाबाद ट्रेनिंग के लिए हम भेज रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi AutoTaxi Strike: दिल्ली में इस दिन नहीं चलेंगे ऑटो-टैक्सी और स्कूल कैब, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget