एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'टाइम तो तय था.. लेकिन धरने में कोई नहीं आया', AAP ने निशाना साधते हुए कहा- 'फेल हो गया BJP का प्लान'

BJP Protest outside CM Kejriwal Residence: आप की तरफ से बुधवार को एक वीडियो जारी कर इस धरना-प्रदर्शन को पूरी तरह से ड्रामा बताया गया है. वीडियो में कहा गया है कि 'बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं है.

Delhi News: कोरोना महामारी के दौर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर करोड़ों रुपये अपने आवास के रिनोवेशन में खर्च करने का आरोप लगाया गया है. जिसके बाद दिल्ली में सियासत तेज हो चुकी है. इसी मामले को लेकर बीजेपी सीएम आवास (Delhi CM Residence) के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है, जहां हर दिन बीजेपी दिल्ली के सांसद और जिलाध्यक्ष और कार्यकरताओं की मौजूदगी देखी जा रही है. 

AAP ने बताया धरने को ड्रामेबाजी

हालांकि आम आदमी पार्टी की तरफ से बुधवार को एक वीडियो जारी कर इस धरना-प्रदर्शन को पूरी तरह से ड्रामा बताया गया है. वीडियो में कहा गया है कि 'बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं है. ऐसे ड्रामेबाजी से सिर्फ राजनीति में बने रहने और निराधार मुद्दों के बल पर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने का काम बीजेपी की तरफ से किया जा रहा है.' दरअसल, आप की तरफ से जारी उस वीडियो में धरना स्थल पर किसी भी बीजेपी कार्यकर्ता की मौजूदगी नहीं देखी जा रही है.

'धरने में कोई दिख नहीं रहा?'

आज सुबह से इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी को घेर रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर पार्टी दफ्तर तक आप कार्यकर्ता बीजेपी पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहें हैं. आम आदमी पार्टी से विधायक दुर्गेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि 10:30 बज गए हैं, धरने में कोई कार्यकर्ता दिख नहीं रहा है.बीजेपी ने कहा था कि उनके नेता आमरण अनशन पर बैठेंगे, लेकिन फोटो में एक भी व्यक्ति दिख नहीं रहा. आम आदमी पार्टी ने कहा कि इनके धरने में कोई नहीं आ रहा क्यूंकि इनका ऑपरेशन पूरी तरह से फेल हो चुका है. दरअसल सच्चाई यह है की बीजेपी दिल्ली के असल मुद्दों से भटक चुकी है क्योंकि इन्हें असली मुद्दों का पता ही नहीं. ये केवल दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने के लिए और अपने को राजनीति में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं जबकि दिल्ली की जनता इनकी असलियत समझ चुकी है.

'धरने का समय था निर्धारित'

इस वीडियो को लेकर जब एबीपी लाइव ने बीजेपी से सवाल किया तो बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने जवाब दिया कि हमारे अनिश्चितकालीन धरना का समय 10:30 से 5:00 बजे तक निर्धारित है. आम आदमी पार्टी सुबह की यह तस्वीर डालकर सवाल से बचने का प्रयास कर रही है. पहले वह दिल्ली की जनता को जवाब दें कि कोरोना जैसे गंभीर परिस्थितियों में सीएम आवास पर करोड़ों रुपये कैसे खर्च कर दिए. दुर्भाग्यपूर्ण है कि बेहद गंभीर मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ऐसे निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है. हमारा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली की जनता को आवास रिनोवेशन मामले में जवाब नहीं मिल जाता.

ये भी पढ़ें:- कल दिल्ली के इन इलाके में रहेगा पानी सप्लाई ठप, इमरजेंसी में पानी के लिए इस नंबर पर करें कॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-गुरुग्राम का सफर होगा और आसान, यशोभूमि से राजीव चौक तक नए मेट्रो कॉरिडोर की तैयारी तेज
दिल्ली-गुरुग्राम का सफर होगा और आसान, यशोभूमि से राजीव चौक तक नए मेट्रो कॉरिडोर की तैयारी तेज
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सीलमपुर में नाबालिग की हत्या पर VHP सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
सीलमपुर में नाबालिग की हत्या पर VHP सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक बहे, SDRF चला रहा सर्च ऑपरेशन
उत्तराखंड: ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक बहे, SDRF चला रहा सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, CJP के अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget