एक्सप्लोरर

जेल में केजरीवाल से मिलने की अनुमति न देना 'मनमाना' फैसला, कोर्ट से बोले AAP सांसद संदीप पाठक

Delhi News: आप सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि जेल प्रशासन उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने की अनुमति दे.

Arvind Kejriwal News: आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संदीप कुमार पाठक ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी कि जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की अनुमति न देने का जेल प्रशासन का फैसला “मनमाना, अवैध और पूरी तरह अनुचित” है.

जेल अधिकारियों ने पाठक को अप्रैल में दो बार केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी थी, लेकिन इस बार यह कहते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके द्वारा दिए गए कुछ बयान जेल नियमों का उल्लंघन करते हैं और उनकी ज्यादातर टिप्पणियां राजनीति से प्रेरित हैं.

पाठक की याचिका का विरोध करते हुए जेल अधिकारियों ने अदालत के समक्ष दलील दी कि उन्होंने जानबूझकर जेल नियमों का उल्लंघन किया और केजरीवाल के साथ हुई बातचीत के बारे में मीडिया से बात की तथा जेल प्रशासन उनके पिछले आचरण को देखते हुए उन्हें कैदी के साथ प्रत्यक्ष मुलाकात की सुविधा देने के पक्ष में नहीं है.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज नीना बंसल कृष्णा ने मामले को आगे की कार्यवाही के लिए बृहस्पतिवार को सूचीबद्ध कर दिया. जब अदालत ने यह जानना चाहा कि क्या किसी को भी केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं है, तो पाठक के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि तीन लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने की इजाजत दी गई थी और फिलहाल दो लोग उनसे मिल रहे हैं.

अदालत ने जेल अधिकारियों से उस आदेश को भी रिकॉर्ड में शामिल करने को कहा जिसके तहत पाठक को केजरीवाल से मिलने से रोका गया है. केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले में न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं. पाठक ने अपनी याचिका में जेल प्राधिकारियों को निर्देश देने की मांग की है कि उन्हें केजरीवाल से मुलाकात और बातचीत की अनुमति दी जाए. जेल अधिकारियों ने याचिका के जवाब में कहा कि याचिका निराधार और दुर्भावनापूर्ण है तथा इसे खारिज किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आदिवासी युवती से गैंग रेप, छह आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget