एक्सप्लोरर

DTC के रिटायर्ड कर्मियों को केजरीवाल सरकार ने दी खुशखबरी, CM ने खुद किया ये ऐलान

Delhi Politics: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीटीसी के पूर्व कर्मचारियों को लेकर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने पेंशनधारियों को पेंशन जारी करने की जानकारी दी है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डीटीसी के पूर्व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कल यानी 8 फरवरी को बकाया पेंशन जारी कर दिया गया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि वह उनके काम में बाधा डाल रही है जिस वजह से पेंशन देने में देरी हुई है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि  केंद्र और बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है.

सीएम केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, ''डीटीसी के सभी रिटायर्ट बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आय़ा हूं. मुझे पता है कि आप लोग मुझसे नाराज हैं और नाराज अपनों से ही हुआ जाता है. आपकी नाराजगी जायज है. पिछले साल-डेढ़ साल से आपको पेशन आने में काफी तकलीफ हो रही है. 2015 में जब हमारी सरकार बनी थी तब आपको पेंशन मिलने में काफी दिक्कत आती थी. मेरे से पहले वाली सरकारों ने कहा था कि पेंशन चाहिए तो डीटीसी का अलग से फंड बनाए. डीटीसी कहां से फंड बनाया जाएगा. हमने सरकार बनाने के बाद दिल्ली सरकार के बजट से आपको पेंशन देनी शुरू की.उसके बाद आपको हर महीने पेंशन मिल रही थी.''

हमारे हर काम में अड़चन डाल रही केंद्र सरकार- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''आपको पता है कि किस तरह से कदम-कदम पर केंद्र सरकार हमारे हर काम में अड़चन लगा रही है. मैं उनके पैर पकड़ कर और हाथ जोड़कर दिल्ली वालों के काम करवा रहा हू्ं. आप सबका बहुत एहसान है मुझपर. मुझे खुशी है कि बकाया पेंशन कल तक आपके खाते में चली गई है. आपकी जितने गिले-शिकवे हैं उसके लिए मैं अपने-आप को जिम्मेवादर मानता हूं.'' 

केंद्र सरकार कर रही गुंडागर्दी- केजरीवाल
केंद्र सरकार पर बरसते हुए केजरीवाल ने कहा, ''आपका अपना बेटा हूं. एक गांव में गया था डीटीसी के रिटायर्ट कर्मचारी मिले थे. मैंने कहा था कि मैं आपका बेटा हूं और आपका पेंशन दिलवाउंगा. हमारे पास बजट की कमी थी. असेंबली का स्पेशल सेशन बुलाकर बजट निकाला और अब आपकी सारी पेंशन रिलीज कर दी है. मैं आपकी पेंशन रुकने नहीं दूंगा. जब तक केजरीवाल रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने हमें पावर दी थी लेकिन वह पावर हमसे छीन ली गई. दूसरी पार्टी और केंद्र ने गुंडागर्दी मचा रखी है.''

ये भी पढ़ें- India Today-C Voter MOTN Survey: दिल्ली में बीजेपी, AAP और कांग्रेस का क्या होगा हाल? पढ़ें सर्वे के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े जेल विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2जरूर सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget