एक्सप्लोरर

Delhi News: बौद्ध बनकर दिल्ली में रहती थी चीनी नागरिक, 'जासूसी' के आरोप में हुई गिरफ्तार, जांच में जुटी RAW, NIA

दिल्ली पुलिस के अलावा IB, RAW, NIA के अधिकारियों ने चीनी नागरिक कै रुओ से पूछताछ की. महिला के पास से कुछ डिजीटल डिवाइस भी बरामद किए गए हैं. जांच के दौरान पीएफआई से लिंक भी खंगाला गया.

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जासूस होने और भारत विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार 50 वर्षीय चीनी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 'बौद्ध साधु' होने का दावा करने वाली कै रुओ को गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था.

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि काई रूओ एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित और चालाक महिला है, जिसने यह दावा करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की कि चीनी कम्युनिस्ट नेता उसे मारना चाहते थे इसलिए, वह भारत भाग आई.

एक अधिकारी ने कहा कि उसके रिकॉर्ड को स्कैन और क्रॉस-चेक किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस अधिकारियों के साथ आईबी, रॉ और एनआईए के अधिकारियों ने उससे उसकी भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए पूछताछ की.

Delhi: मैट्रिमोनी साइट पर महिलाओं से करता था दोस्ती, शादी का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार

PFI से लिंक के सबूत नहीं
उसके पास से कुछ डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए. जांच एजेंसियों ने यह भी जानना चाहा कि क्या वह प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के संपर्क में थी या नहीं. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक पीएफआई से कोई संबंध नहीं पाया गया है लेकिन पता चला है कि वह 'अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही थी'.

रुओ ने अदालत से अनुरोध किया कि उसे एक बौद्ध नन की पोशाक पहनने की अनुमति दी जाए. वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है. सूत्रों ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के बारे में एक फाइल तैयार की गई. चूंकि मामला जासूसी से संबंधित है, इसलिए इसे पुलिस आयुक्त कार्यालय और गृह मंत्रालय को भेजा गया .

दलाई लामा से मिलने की कोशिश की?
एक अधिकारी ने कहा- चीन दलाई लामा की जासूसी करता रहा है. वह उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला में भी रह रही थी. अब हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या वह दलाई लामा से मिलने की कोशिश कर रही थी. हम यह भी जांच रहे हैं कि कौन उसे फंडिंग कर रहा था.

उसके सहयोगियों की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं जो दिल्ली में उसकी मदद कर रहे थे. एनआईए और आईबी अधिकारी भी इस मामले में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
ओखला मंडी और JNU-IIT के बीच बनेंगे नए FOB, मिलेगी सुरक्षित क्रॉसिंग
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget