एक्सप्लोरर

Noida News: फूड ऐप से ऑर्डर की आइसक्रीम... डिब्बा खोला तो निकला कनखजूरा

Noida Ice Cream News: अधिकारियों ने कहा कि नोएडा फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने टेस्ट के लिए इंस्टेंट डिलीवरी कंपनी के स्टोर से आइसक्रीम के सैंपल इकट्ठे किए हैं और टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा गया है.

Noida Ice Cream News: नोएडा के सेक्टर 12 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक महिला द्वारा ऑनलाइन मंगाई गई आइसक्रीम में कनखजूरा निकलने से परिवार में हड़कंप मच गया. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, दीपा नाम की महिला ने अपने बच्चों के लिए इंस्टेंट फूड डिलीवरी ऐप से ऑनलाइन अमूल की आइसक्रीम मंगाई थी. दीपा ने बताया कि जैसे ही उसने आइसक्रीम का डिब्बा खोला, उसमें से काला कनखजूरा निकला. इसकी जानकारी उन्होंने फूड डिलीवरी कंपनी को दी.

दीपा ने कहा, "फूड डिलीवरी कंपनी ने हमारा 195 रुपये रिफंड कर दिया. फूड डिलीवरी कंपनी की ओर से कहा गया है कि उन्होंने आइसक्रीम कंपनी को मेल कर दिया है. उनकी तरफ से फोन या मैसेज जरूर आएगा, लेकिन कंपनी की तरफ से न फोन आया न ही मैसेज. अभी तक मैं इंतजार कर रही हूं, अगर आइसक्रीम कंपनी की तरफ से मुझसे संपर्क नहीं किया गया, तो मैं इसकी शिकायत प्रशासन से करूंगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही होने पर जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

​​वहीं अधिकारियों ने कहा कि नोएडा खाद्य सुरक्षा विभाग ने परीक्षण के लिए इंस्टेंट डिलीवरी कंपनी के स्टोर से ब्रांड की आइसक्रीम के सैंपल इकट्ठे किए हैं और टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा गया है. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया, हम खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं.

अधिकारी के अनुसार आइसक्रीम के बॉक्स पर छपी पैकेजिंग डेट 15 अप्रैल, 2024 और एक्सपायरी डेट 15 अप्रैल, 2025 थी. मामले की अभी जांच चल रही है. गोयल ने कहा कि लैब रिपोर्ट मिलने के बाद ही सभी तथ्यों की पुष्टि हो पाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदार्थों को लेकर अगर किसी को कोई चिंता है तो वे सूरजपुर स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में पानी की किल्लत पर घमासान, जल बोर्ड ऑफिस में तोड़फोड़, सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget